Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार ऋतिक अपनी किसी फिल्म या बयान की वजह बल्कि एक डील की वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. दरअसल, ऑस्कर विनिंग फिल्में देने वाला फेमस प्रोडक्शन हाउस और मैनेजमेंट एजेंसी कंपनी एनोनिमस कंटेंट ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को साइन किया है. इसके बाद ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऋतिक रोशन आने वाले समय में किसी बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं. इसके अलावा, ऐसा भी कहा जा रहा है कि जल्द ही ऋतिक के इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की घोषणा की जा सकती है. चलिए पूरा मामला समझते हैं.
फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट
डेडलाइन के अनुसार, सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय एक्टर में से एक ऋतिक रोशन ने एनोनिमस कंटेंट मीडिया कंपनी के साथ ऑफिशियल कॉट्रेक्ट साइन किया है. हालांकि, अभी तक उनके किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की गई है. लेकिन ऋतिक के एनोनिमस कंटेंट के साथ हाथ मिलाने के बाद से फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. कई फैंस का मानना है कि जल्द ही ऋतिक किसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर शुरू कर सकते हैं. बता दें कि एनोनिमस कंटेंट ने साल 2015 की फिल्म ‘द रेवेनेंट’, ‘स्पॉटलाइट’ और साल 2004 की फिल्म ‘इटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड’ जैसी फिल्मों को सपोर्ट किया है.

ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट
मालूम हो कि पिछले साल ही ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ रिलीज हुई थी. इन दिनों ऋतिक अपनी मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में एक बार फिर ऋतिक कृष्णा मेहरा के किरदार में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा, वह प्राइम वीडियो की हाई-स्टेक्स थ्रिलर ‘स्टॉर्म’ पर भी काम कर रहे हैं.