---विज्ञापन---
1 घंटे 44 मिनट की फाड़ू क्राइम थ्रिलर, इन्तेकाम की कहानी देख रूह न कांप उठी तो कहना
Crime Thriller: अगर आप कमजोर दिलवालों में से एक हैं तो ये फिल्म देखने की गलती न करें. क्योंकि फिल्म में आने वाले कुछ डिस्टर्बिंग सीन देखकर आपकी तबियत भी बिगड़ सकती हैं.
Crime Thriller: आज हम आपके लिए एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखने के बाद महीनों आप सोच में पड़े रहेंगे. एक ऐसी फिल्म जिसका क्लाइमैक्स देखकर कुछ लोगों को उलटी भी आ जाती है. ये फिल्म एक बदले की आग है, जिसमें तप रही है एक 70 साल की बुढ़िया. इसके अंत के 20 मिनट देखने के लिए आपको अपना दिल मजबूत रखना होगा. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
अंत देख कांप उठेगी रूह
फिल्म की पूरी कहानी इसी बूढ़ी औरत के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के अंतिम 20 मिनट देखने के लिए आपको अपना दिल मजबूत रखना होगा. ये डिस्टर्बिंग सीन आपको हानि भी पंहुचा सकता है. तो चलिए सस्पेंस से भरी इस फिल्म के बारे में जानते हैं.
गरीब परिवार की कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है एक गरीब परिवार से जहां एक छोटी सी 10 साल की लड़की, उसके माता-पिता और उसकी दादी साथ में रहते हैं. दादी को सब प्यार से अज्जी कहते हैं.
सिलाई काम करती है अज्जी
अज्जी घर पर ही सिलाई मशीन से ब्लाउज अल्टर करने का काम करती हैं. बच्ची को छोड़कर घर में मौजूद हर एक सदस्य रोजी-रोटी के लिए कुछ न कुछ काम करते हैं.
बच्ची के साथ दुष्कर्म
एक दिन अचानक बच्ची घर से बाहर जाने के बाद खो जाती है. घरवाले परेशान हो जाते हैं. बहुत छानबीन के बाद वो छोटी बच्ची अज्जी को बेहोश हालत में मिलती हैं. पता चलता है कि उसके साथ किसी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया है.
70 साल की अज्जी देती है खतरनाक सजा
अज्जी को पता चलता है कि दुष्कर्म करने वाला शहर के सबसे पॉवरफुल नेता का बेटा है. ऐसे में 70 साल की अज्जी अपनी पोती के साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेने का सोचती है. अज्जी कसाई की दुकान पर मांस काटना सीखती है. बच्ची के साथ बलात्कार करने वाला व्यक्ति बहुत ही अय्याश किस्म का होता है. इसी अय्याशी का फायदा उठाकर अज्जी 70 साल की बुढ़िया से 25 साल की हसीना का रूप लेती हैं. और उस व्यक्ति को बहुत ही भयानक सजा देती हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है.
कौनसी फिल्म, कहां देखें?
इस फिल्म के लास्ट के 20 मिनट आपको दिल थाम कर देखना होगा. अंत में आने वाला एक ऐसा डिस्टर्बिंग सीन है, जिसे देखकर आप बेहोश भी हो सकते है. हम बात कर रहे हैं फिल्म अज्जी (Ajji) की, जिसे देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है. इसमें सुषमा देशपांडे, शरवानी सूर्यवंशी, अभिषेक बनर्जी, सादिया सिद्दीकी, विकास कुमार, मनुज शर्मा, सुधीर पांडे, किरण खोजे और स्मिता तांबे लीड रोल में हैं. ये फिल्म आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.