Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

PM Modi भी निकले Panchayat के जबरा फैन! सीजन 5 से पहले ‘बिनोद’ और ‘बनराकस’ संग मुलाकात वायरल

---विज्ञापन---

Panchayat Season 5: मशहूर वेब सीरीज 'पंचायत' के किरदारों को आज पूरे देश में बच्चा-बच्चा जानता है. लेकिन क्या किसी ने कभी यह सोचा था कि खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके किरदारों और उनके मजेदार डायलॉग्स के मुरीद होंगे. हाल ही में एक बड़े इवेंट के दौरान कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है. इस इवेंट में पीएम मोदी ने 'पंचायत' के दो सबसे लोकप्रिय कलाकारों से मुलाकात की.

बिनोद और बनराकस संग मुलाकात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'पंचायत' सीरीज में 'बिनोद' का आइकॉनिक रोल निभाने वाले अभिनेता अशोक पाठक और 'बनराकस' का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार (भूषण शर्मा) से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही दोनों कलाकार आगे बढ़ते हैं, पीएम मोदी बेहद गर्मजोशी और मुस्कुराते हुए उनसे हाथ मिलाते हैं.

---Advertisement---

पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज

इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री का एक बेहद ही मजाकिया और अनोखा अंदाज देखने को मिला. वे 'बनराकस' की तरफ इशारा करते हुए हंसकर पूछते हैं, "बिनोद सुनता है कि नहीं सुनता है?" प्रधानमंत्री के मुंह से सीरीज का यह मशहूर संदर्भ सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंस पड़े. पीएम का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स बाढ़

इस वीडियो के इंटरनेट पर आते ही फैंस ने इस पर मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने सीरीज के अंदाज में लिखा, "देख रहा है बिनोद, देश के प्रधानमंत्री जी हमसे कैसे मिल रहे हैं." वहीं एक दूसरे फैन ने चुटकी लेते हुए लिखा, "फुलेरा के वर्तमान प्रधान जी की भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री जी से यह एक शिष्टाचार भेंट है."

---Advertisement---

रंग के कारण मिला रिजेक्शन

आज भले ही अभिनेता अशोक पाठक को प्रधानमंत्री से लेकर आम जनता तक का भरपूर प्यार मिल रहा है, लेकिन उनका यह फिल्मी सफर आसान नहीं था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कैसे शुरुआती दिनों में उनके सांवले रंग और लुक की वजह से उन्हें एक बहुत बड़े बजट की फिल्म से रिजेक्ट कर दिया गया था, जिससे वे काफी निराश हुए थे.

सीजन 5 में दिखेगा जलवा

तमाम मुश्किलों को पार कर आज अशोक पाठक सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. हाल ही में वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' में नजर आए थे. इसके अलावा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि साल 2026 में आने वाले 'पंचायत' सीजन 5 में भी वे एक बार फिर 'बिनोद' बनकर दर्शकों को हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 24, 2026 09:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola