---विज्ञापन---
Panchayat 5: कौन बनेगा उप-प्रधान… बनराकस और क्रांति देवी ने खोले पंचायत के नए सीजन के ये राज
Panchayat Season 5 Release Date: टीवीएफ की सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन खत्म होने के बाद से ही फैंस अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब 'पंचायत 5' को लेकर शो के कलाकारों ने कुछ ऐसे संकेत दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कहानी और रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कलाकारों की बातों से साफ है कि फुलेरा में इस बार कई नए राजनीतिक और मजेदार मोड़ देखने को मिलेंगे.
अपकमिंग सीजन को लेकर क्या बोले कलाकार?
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान 'पंचायत' में बनराकस यानी भूषण का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार, क्रांति देवी का रोल निभाने वाली सुनीता राजवार और बिनोद बने अशोक पाठक ने अपकमिंग सीजन को लेकर बातचीत की.
ऐसे हुआ था चौथे सीजन का एंड
चौथे सीजन के अंत में फुलेरा की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी थी. बृज भूषण और मंजू देवी की सत्ता जाने के बाद अब गांव में नए समीकरण बनते नजर आए. ऐसे में दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नए प्रशासन में उप-प्रधान कौन बनेगा.
क्या बोलीं क्रांति देवी?
जब इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश की गई तो क्रांति देवी बनीं सुनीता राजवार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि घर की बात घर में ही रहने दीजिए. उन्होंने बताया कि शो के लेखकों ने सीजन 5 की कहानी को बेहद दिलचस्प तरीके से लिखा है और अभी ज्यादा खुलासा करने से दर्शकों का मजा खराब हो जाएगा.
दुर्गेश कुमार ने नए सीजन पर कही ये बात
वहीं, दुर्गेश कुमार ने भी कहानी का राज खोलने से इनकार करते हुए कहा कि अगर अभी सब बता दिया गया तो दर्शकों की कॉमिक टाइमिंग खराब हो जाएगी. हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार भी मनोरंजन भरपूर मिलेगा. अशोक पाठक ने भी संकेत दिया कि नया सीजन पिछले सीजन्स से अलग और ज्यादा रोमांचक होने वाला है.
'पंचायत' की सफलता का ये है राज
'पंचायत' की सबसे बड़ी ताकत इसकी सरल कहानी, ग्रामीण परिवेश और किरदारों की वास्तविकता रही है. साल 2020 में शुरू हुई यह सीरीज देखते ही देखते दर्शकों की पसंदीदा बन गई. पिछले चार सीजन्स में फुलेरा गांव और वहां के लोगों की जिंदगी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है.
कहां देख पाएंगे नया सीजन
फिलहाल. 'पंचायत 5' की रिलीज डेट का इंतजार है. हालांकि, प्राइम वीडियो पहले ही संकेत दे चुका है कि नए एपिसोड जल्द दर्शकों के सामने होंगे. ऐसे में फैंस को बस उस दिन का इंतजार है, जब फुलेरा की राजनीति और पंचायत के नए किस्से फिर से स्क्रीन पर लौटेंगे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.