Thursday, 4 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पहलाज निहलानी का निधन, लगातार इन 5 फिल्मों ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस

---विज्ञापन---

Pahlaj Nihalani movies: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी अब हमारे बीच नहीं रहे. 4 जून को 76 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. 80 और 90 के दशक में पहलाज ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी थीं. बॉलीवुड स्टार गोविंदा और चंकी पांडे जैसे सितारों के करियर को चमकाने का काम भी पहलाज निहलानी ने ही किया था. आइए आज उनकी 5 शानदार फिल्मों के बारे में जानते हैं. ये पांचों फिल्में लगातार सुपरहिट साबित हुई थीं.

शोला और शबनम

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर गोविंदा और दिव्या भारती स्टारर फिल्म ‘शोला और शबनम’ का है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म से पहलाज निहलानी ने गोविंदा को एक एक्शन और रोमांटिक हीरो बना दिया. ये फिल्म साल 1992 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी.

---Advertisement---

आंखें

साल 1993 में आई फिल्म 'आंखें' पहलाज निहलानी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाती है. डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्शन के साथ जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिली थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने उस जमाने में 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई की थी. इसमें गोविंदा, चंकी पांडे और कादर खान ने शानदार एक्टिंग की थी. फिल्म में एक बंदर के किरदार ने हर किसी को आकर्षित किया था.

इल्जाम

साल 1986 में आई पहलाज निहलानी की इस फिल्म ने गोविंदा को रातोंरात स्टार बना दिया था. लीड रोल में नजर आए गोविंदा ने इस फिल्म से तहलका मचा दिया था. इस फिल्म में गोविंदा के साथ नीलम, शत्रुघ्न सिन्हा और शशि कपूर जैसे स्टार्स शामिल थे.

---Advertisement---

पाप की दुनिया

पहलाज निहलानी की इस धमाकेदार एक्शन फिल्म में सनी देओल, चंकी पांडे, नीलम और डैनी जैसे स्टार्स शामिल थे. सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इस फिल्म ने धूम मचा दी थी. यह 1988 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी.

आग ही आग

साल 1987 में आई ये फिल्म चंकी पांडे के करियर के लिए सबसे बड़ी और खास फिल्म मानी जाती है. इसी फिल्म से पहलाज निहलानी ने चंकी पांडे को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक दिया था. इस फिल्म में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े और पुराने सुपरस्टार्स शामिल थे.

---Advertisement---
First published on: Jun 04, 2026 06:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola