---विज्ञापन---
OTT की 5 सबसे तगड़ी सस्पेंस थ्रिलर, क्लाइमैक्स देख घूम जाएगा माथा
Suspense Thriller: आज हम आपके लिए ओटीटी की 5 सबसे तगड़ी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों में आपको रहस्य, डर, और जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा. सस्पेंस, क्राइम और थ्रिल से भरपूर ये पांचों फिल्में आपको अंत तक बांधे रखती हैं. इनमें मर्डर मिस्ट्री, पुलिस इन्वेस्टिगेशन, ड्रामा, रोमांस सबकुछ देखने को मिलता है. चलिए जानते हैं.
Drishyam
इस लिस्ट सबसे पहला नाम साल 2015 में आई फिल्म ‘दृश्यम’ का है, जिसके धांसू सस्पेंस और क्लाइमैक्स की चर्चा आज भी होती है. क्राइम और थ्रिल से भरपूर फिल्म दृश्यम की कहानी एक विजय नाम के व्यक्ति और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. पुलिस विजय को एक हत्या के मामले में दोषी बताती है, लेकिन उसका जुर्म साबित नहीं कर पाती. JioHotstar पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं.
No Smoking
मिस्ट्री और थ्रिल सेर भरपूर साल 2007 में आई फिल्म ‘नो स्मोकिंग’ की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म की एक चेन-स्मोकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धूम्रपान छोड़ने के लिए पुनर्वास केंद्र जाता है. वहीं बाद में उसे रिहा किया जाता है और दोबारा धूम्रपान करने पर परिवार की हत्या करने की चेतावनी दी जाती है. इसे आप YouTube, Prime Video और MX Player पर फ्री में देख सकते हैं.
Cuttputlli
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘कटपुतली’ एक शानदार साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर है. फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका इंस्पेक्टर अर्जन शेट्टी पता लगता है. फिल्म आपको JioHotstar पर मिल जाएगी.
Kahaani
विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘कहानी’ एक गर्भवती महिला की कहानी है, जो अपने लापता पति को खोजने के लिए लंदन से कोलकाता आती है. इस फिल्म का अंत आपकी रूह कंपा देगा. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.
Barot House
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘बरोट हाउस’ एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जो हत्या और अपराध के जाल में फंसे एक उच्च-मध्यम वर्गीय भारतीय परिवार की दर्दनाक कहानी पेश करती है. इसे आप Zee5 पर देक सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.