Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

हिरासत में ली गईं ‘धुरंधर’ की ये एक्ट्रेस, मुंबई में करने पहुंची थीं प्रोटेस्ट, वायरल हुआ वीडियो

'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस को मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया. वायरल वीडियो में एक्ट्रेस पूरी घटना पर हैरान करने वाली बातें बता रहीं हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में अपने डांस से चर्चा में आईं एक्ट्रेस आयशा खान इस बार किसी फिल्म या म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में आयशा खान दावा करती नजर आ रही हैं कि मुंबई पुलिस ने उन्हें और उनके दोस्तों को हिरासत में ले लिया.

हिरासत में ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस

दरअसल, आयशा खान मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थीं. इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

क्यों वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो में आयशा खान काफी भावुक नजर आ रहीं हैं. वह कैमरे की ओर देखते हुए कहती हैं, ‘मैं शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ी थी. मैं कुछ नहीं कर रही थी. मुझे और मेरे दोस्तों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.’ उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

वीडियो में साथ दिखा युवक

वीडियो में आयशा के साथ मौजूद एक युवक भी अपनी बात रखता है. वह कहता है, ‘मेरा आज मैथ्स का प्रैक्टिकल है. मुझे बिना किसी वजह के यहां से उठा लिया गया है.’ इस बयान के बाद वीडियो और भी तेजी से वायरल होने लगा. कई यूजर्स इस पर अपनी राय रख रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की सच्चाई जानने की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि हिरासत में लेने की वजह क्या थी और बाद में सभी को कब छोड़ा गया. वहीं, आयशा खान के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

चर्चा में एक्ट्रेस

बता दें कि आयशा खान पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं. ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों व वीडियोज के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं.

---विज्ञापन---

क्या है मामला?

फिलहाल, एक्ट्रेस का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पूरे मामले को लेकर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस की ओर से इस मामले में क्या आधिकारिक जानकारी सामने आती है और आयशा खान इस घटना पर आगे क्या कहती हैं.

First published on: Jul 22, 2026 05:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola