Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक रील के 76,00,000 रुपये लेते हैं ओरी, खुद बताया कहां-कहां से होती है करोड़ों की कमाई

---विज्ञापन---

Orry Net Worth: ओरी हमेशा अपनी जबरदस्त सोशल प्रजेंस से सुर्खियों में रहते हैं. बॉलीवुड सितारों के साथ उनकी तस्वीरें, पार्टियों में मौजूदगी और उनका अलग अंदाज अक्सर चर्चा में रहता है. लेकिन क्या आपको पता है कि ओरी करते क्या हैं और उनकी कमाई कहां से होती है. इसे लेकर खुद ओरी ने खुलासा किया. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने खुद की कमाई पर खुलकर बात रखी.

ओरी की कमाई

हाल ही में ओरी, Kavya Karnatac के पॉडकास्ट में नजर आए थे. यहां उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी कुछ खुलासा किया. सोशल मीडिया पर कई दिनों से उन्हीं की रील्स वायरल हो रही हैं. अपनी कमाई को लेकर ओरी ने बताया कि अपनी सोशल मीडिया पहचान और लोकप्रियता को एक बिजनेस में बदल दिया है.

---Advertisement---

एक रील के 70, 00, 000

अपनी कमाई के बारे में बात करते हुए ओरी ने बताया कि उनकी सबसे ज्यादा कमाई ब्रांड कोलैबोरेशन और पेड अपीयरेंस से आता है. एक उदहारण देते हुए ओरी ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने सिर्फ एक डील या एक रील से 76 लाख रुपये कमाए थे. उनका ये बयान सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

एक इवेंट के लिए 15 से 25 लाख की फीस

ओरी ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया से तो उनकी जबरदस्त कमाई होती ही है. वहीं लोग उन्हें अपने पर्सनल प्रोग्राम्स में बुलाने के लिए भी फीस देते हैं. शादी, बर्थडे पार्टी, डिनर या दूसरे खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो 15 लाख से 25 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. इस दौरान पूरे इवेंट में ओरी लोगों से मिलते हैं, फोटो खींचवाते हैं और बातें करते हैं.

---Advertisement---

करोड़ों की होती है कमाई

ओरी ने अपनी सोशल पॉपुलैरिटी को अब एक बहुत बड़े बिजनेस में बदल दिया है, जिससे उनकी करोड़ों की कमाई होती है. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अब सिर्फ प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि लोगों की पब्लिक इमेज और सोशल मीडिया मौजूदगी भी वैल्यू रखती है. इंटरव्यू के दौरान ओरी ने खुद को लेकर कई तरह के खुलासे किए.

First published on: Jun 17, 2026 07:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola