Thursday, 1 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

बेहद शानदार होगा अक्टूबर का महीना, थिएटर्स में आ रही हैं ये 7 धुआंधार फिल्में, सस्पेंस और ड्रामा का लगेगा जबरदस्त तड़का

October 2026 Theatre Releases: अक्टूबर का महीना सिनेमाप्रेमियों के लिए काफी खास होने जा रहा है. इस महीने सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में दस्तक दे रही हैं. पूरे महीने एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और हॉरर का जबरदस्त तड़का लगने वाला है.

October 2026 Theatre Releases: अक्टूबर महीने में सिनेमाघरों में मनोरंजन का जबरदास्त तड़का लगने जा रहा है. इस महीने आपको सिनेमाघरों में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, हॉरर, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर कहानियां देखने को मिलने वाली हैं. महीने की शुरुआत होते ही अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ दस्तक दे रही है. इसके बाद आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ जैसी कई शानदार फिल्में आने वाली हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

दृश्यम: द कन्क्लूजन

लिस्ट में सबसे पहला नाम अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये अजय देवगन की पॉपुलर फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी किश्त है. इसके जरिए एक बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में तब्बू मीरा देशमुख के रूप में वापसी कर रही हैं, जबकि जयदीप अहलावत नए क्राइम ब्रांच अधिकारी राजवीर सिंह तोमर के रोल में नजर आएंगे.

---Advertisement---

प्रेम कीटाणु

वीर पहाड़िया 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ‘प्रेम कीटाणु’ एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. वीर इसमें विशाल नाम के एक कॉलेज छात्र का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी पढ़ाई से ज्यादा दोस्तों, पार्टी और प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में एक्ट्रेस आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना भी लीड रोल में हैं.  

उड़ता तीर

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर को रिलीज होगी. आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी ये एक्शन-कॉमेडी स्पाई फिल्म की कहानी बिलाल अहमद नाम के पाकिस्तानी स्पाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भारत में एक मिशन पर भेजा जाता है. लेकिन एक धमाके के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है और वो भारत को ही अपना देश समझने लगता है.

---Advertisement---

जेलर 2

रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर 2’, 15 अक्टूबर को हिंदी डब वर्जन में रिलीज होगी. इसे नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन यानी ‘टाइगर’ के रूप में नजर आएंगे. इसमें विद्या बालन, एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती और सूरज वेंजारामूडु भी शामिल हैं.

प्रहार

राजकुमार राव की ‘प्रहार: द अनटोल्ड, 16 अक्टूबर को रिलीज होगी. अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी ये बायोग्राफिकल लीगल ड्रामा फिल्म मशहूर वकील उज्ज्वल निकम की कहानी है, जिन्होंने 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी अजमल कसाब को फांसी तक पहुंचाने का काम किया था. फिल्म में राजकुमार राव के अलावा वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी शामिल हैं.

---Advertisement---

नई नवेली

16 अक्टूबर को यामी गौतम की ‘नई नवेली’ भी आ रही है. ये एक फैंटेसी फैमिली कॉमेडी और सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है. कहानी मेरठ के अवस्थी परिवार की है, जहां यामी का किरदार मोहिनी नई बहू बनकर आती है. फिल्म में यामी गौतम ने मोहिनी का रहस्यमई किरदार निभाया है.  

राणाबाली

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबाली’ भी 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी ये पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म 19वीं सदी के दक्षिण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक योद्धा की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में रश्मिका ने जयम्मा का किरदार निभाया है.

---Advertisement---
First published on: Oct 01, 2026 08:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola