Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT Release This Week: मनोरंजन से भरपूर होगा ये पूरा हफ्ता, रिलीज हो रहीं ये 7 शानदार फिल्में-सीरीज

---विज्ञापन---

New Ott Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. इस हफ्ते यानी 5 से 10 मई के बीच भी ओटीटी पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज की दमदार कहानी आपको बेहद पसंद आने वाली हैं. इनमें क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस, एक्शन और रोमांस सबकुछ देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं.

सिटाडेल सीजन 2

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रियंका चोपड़ा स्टारर वेब सीरीज सिटाडेल का है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन आ रहा है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 6 मई को रिलीज हो रही है.

---Advertisement---

द चेस्टनट मैन: हाइड एंड सीक 2

वेब सीरीज द चेस्टनट मैन: हाइड एंड सीक अपने सीजन के साथ वापसी कर रहा है. ये सीरीज स्पाई नाया थुलिन और मार्क हेस के रीयूनियन के इर्द-गिर्द घूमती है. ये 7 मई से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

लव इंश्योरेंस कंपनी

हाल ही सिनहेमाघरों में आई फिल्म तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. अब ये तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. आप इसे प्राइम वीडियो पर 6 मई से देख सकेंगे.

---Advertisement---

डकैत

आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई. वहीं अब उम्मीद है कि ओटीटी पर ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी. ये फिल्म 8 मई को प्राइम वीडियो पर आ रही है.

लुक्खे

'लुक्खे' एक जबरदस्त प्राइम ओरिजिनल सीरीज है. क्राइम और सस्पेंस से भरपुर इस सीरीज में राशि खन्ना, पलक तिवारी और किंग लीड रोल में हैं. ये सीरीज को 8 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है.

---Advertisement---

वाझा 2

मलयालम फिल्म वाझा 2 ने मलयालम बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. अब ये फिल्म ओटीटी पर आ रही है. इसे 8 मई से आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. ये फिल्म चार दोस्तों की शानदार कहानी दिखाती है.

भरतनाट्यम 2

भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम साल 2024 में आई मलयालम फिल्म भरतनाट्यम का सीक्वल है. कॉमेडी और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में साइजू कुरुप लीड रोल में हैं. ये फिल्म 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

---Advertisement---
First published on: May 05, 2026 07:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola