---विज्ञापन---
New OTT releases (21-27 September): ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 7 शानदार फिल्में-सीरीज
New OTT releases (21-27 September): ओटीटी पर हर हफ्ते की तरह ये हफ्ता भी काफी शानदार होने जा रहा है. क्राइम-थ्रिलर और ड्रामा से लेकर मजेदार रियलिटी शोज तक, इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं.
New OTT releases (21-27 September): इस Netflix, ZEE5, Amazon Prime Video और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. क्राइम-कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'हुंकार: द रोर' (Hunkkaar: The Roar) से लेकर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ तक इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाने रहे हैं. इसके अलावा, आलिया भट्ट की प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'डोंट बी शाई' (Don't Be Shy), वेब सीरीज 'बकैती' का सीजन 2 भी आ रहा है.
The Love Hypothesis - Amazon Prime Video (September 23)
'द लव हाइपोथीसिस' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी ओलिव (लिली रेनहार्ट) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक Ph.D. स्टूडेंट है और होने डिपार्टमेंट के सख्त प्रोफेसर एडम कार्लसन (टॉम बेटमैन) को किस कर लेती है. ये फिल्म 23 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है.
My Sad Dead - Netflix (September 24)
'माई सैड डेड' में, एमा (मर्सिडीज मोरन) नाम की एक डॉक्टर, जो हाल ही में रिटायर हुई हैं और मरे हुए लोगों को देख और सुन सकती हैं. एमा अपनी मां के गुजर जाने के गम से उबरने की कोशिश कर रही हैं. कुछ दिनों बाद एमा की लाइफ में एक बहुत बड़ा तूफान आता है. ऐसे में एमा क्या करेगी, ये देखने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी. ये फिल्म सितंबर 24 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.
Don't Be Shy - Amazon Prime Video (September 25)
'डोंट बी शाई' (Don’t Be Shy) कॉलेज स्टूडेंट शाई (आरुषि बजाज) की जिंदगी की कहानी है. अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद शाई पूरी तरह बदल जाती है. ऐसे में खुद को संभालने के लिए शाई तरह-तरह के अनुभवों से गुजरती है.
Hunkkaar: The Roar - JioHotstar (September 25)
'हुंकार: द रोर' 17 साल की मीनू रावत (अनीत पड्डा) की कहानी है. मीनू एक ताकतवर नेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराती है. इसके बाद जैसे-जैसे ये मामला लोगों की नजर में आता है, मीनू सच्चाई, ताकत और लोगों की सोच के बीच खुद फंसी हुई पाती है, जबकि ACP जसलीन सिंह सोनी (फातिमा सना शेख) इस मामले की जांच करती हैं. ये सीरीज 25 सितंबर को JioHotstar पर आ रही है.
Mango Pachcha - JioHotstar (September 25)
क्राइम और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी मैसूर के वीडियो-रेंटल शॉप के मालिक प्रशांत, उर्फ पच्चा (संचित संजीव) की है, जो अपने गुजर चुके पिता के गांजा तस्करी के गुप्त धंधे को संभालता है. एक भ्रष्ट मेयर की मदद से पच्चा तेजी से अपना कारोबार बढ़ाता है, लेकिन उसकी बढ़ती महत्वाकांक्षाएं जल्द ही उसे अपराध की दुनिया के खतरों में डाल देती हैं. ये फिल्म 25 सितंबर को JioHotstar पर रिलीज हो रही है.
Bakaiti Season 2 - ZEE5 (September 25)
वेब सीरीज ‘बकैती’ का दूसरा सीजन सितंबर 25 से शुरू हो रहा है. इस सीरीज में कटारिया परिवार को प्रॉपर्टी से जुड़े एक बड़े संकट का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनके पुश्तैनी घर 'कटारिया कुटीर' के रीडेवलपमेंट का खतरा मंडरा रहा होता है.
Rise & Fall Season 2 - Amazon MX Player (September 26)
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन लौट आय है. इसका नया सीजन पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. दूसरे सीजन में 15 सेलिब्रिटीज को 42 दिनों तक यहां अलग-अलग टास्क पूरे करने पड़ेंगे. इसमें 'रूलर्स' एक शानदार पेंटहाउस में रहते हैं, जबकि 'वर्कर्स' बेसमेंट में रहते हैं. इनमें बदलवा होता रहता और आखिर में सिर्फ एक 'रूलर' ही जीत हासिल कर पाता है. 26 सितंबर से ये शो Amazon MX Player पर स्ट्रीम होगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.