---विज्ञापन---
New OTT Releases (October 19-October 25): इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही हैं 7 नई फिल्में-सीरीज, पूरे हफ्ते होगा जबरदस्त मनोरंजन
New OTT Releases (October 19-October 25): इस हफ्ते OTT पर कई नई फिल्में और सीरीज आ रही हैं, क्राइम-थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कहानियां हफ्तेभर आपका मनोरंजन करने आ रही हैं.
New OTT Releases (October 19-October 25): ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ होता है. इस हफ्ते 19 से 25 अक्टूबर 2026, तक कई नई फिल्में और सीरीज, यहां आपका मनोरंजन करने आ रही हैं. नेटफ्लिक्स पर 'गजब रात' रिलीज हो रही है, जो एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर है. इसमें मनोज बाजपेयी, नुसरत भरूचा और साकिब सलीम लीड रोल में हैं. इसके अलावा, इस हफ्ते नानी की दमदार तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा 'द पैराडाइज' और श्रियम भगनानी की स्पोर्ट्स ड्रामा 'सुमो दीदी' भी आ रही हैं. पूरी लिस्ट देखने के लिए निचे स्क्रॉल करें.
Love in Disguise - Amazon Prime Video (October 19)
हिट वेब नॉवेल 'व्हाई डोंट यू नो इट्स अ गर्ल?' पर आधारित, ये कोरियन ड्रामा कांग जे-ही (सोल इन-आह) की कहानी है. वो पहले स्पेशल फोर्सेज की ऑफिसर थीं और अब पुलिस डिटेक्टिव बन गई हैं. उन्हें यून यी-जून (इम सी-वान) की सुरक्षा करने और उससे जुड़े मामले की जांच करने का काम सौंपा जाता है. यून यी-जून एक बड़े बिजनेस ग्रुप का वारिस है, जो काफी रूखा और चतुर है, और उस पर हत्या का शक है.
The Terminal List Season 2 - Amazon Prime Video (October 21)
जैक कार के बेस्टसेलिंग उपन्यास 'ट्रू बिलीवर' पर आधारित, सीरीज 'द टर्मिनल लिस्ट' के दूसरे सीजन में नेवी सील कमांडर जेम्स रीस (क्रिस प्रैट) एक ऐसी यात्रा पर निकलते हैं जो उन्हें दुनिया भर में ले जाती है, जहां वो हिंसा के जरिए न्याय पाने की कोशिश करते हैं. आगे एक बहुत बड़ी साजिश का पता चलता है.
The Legend of Hanuman Season 7 - JioHotstar (October 23)
इस सीरीज के अगले सीजन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है. सीजन 7 में, लंका के लिए चल रही लड़ाई अपने सबसे भयावह और निर्णायक चरण में पहुंच जाती है, जब रावण अपना सबसे शक्तिशाली रूप धारण कर लेता है. उसे हराने के लिए, हनुमान एक कठिन और महत्वपूर्ण यात्रा पर निकलते हैं. ये यात्रा उन्हें समय के पार, भगवान राम के भूले-बिसरे अतीत में और एक परम अस्त्र की खोज में मृत्युलोक तक ले जाती है.
Sumo Didi - ZEE5 (October 23)
श्रियम भगनानी स्टारर 'सुमो दीदी' एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो भारत की पहली महिला पेशेवर सुमो पहलवान हेतल दवे के जीवन से प्रेरित है. ये फिल्म कोलकाता में बॉडी-शेमिंग और सामाजिक दबाव का सामना करने से लेकर, जापान में ट्रेनिंग लेने और पितृसत्तात्मक उम्मीदों को चुनौती देने तक के उनके सफर को दिखाती है.
Chaar Yaar - Amazon Prime Video (October 23)
2000 के दशक की शुरुआत के मुंबई पर आधारित सीरीज 'चार यार' की कहानी चार मध्यमवर्गीय दोस्तों (पुरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रेरक मेहता) की है, जो आर्थिक तंगी से बचने के लिए लग्जरी कारें चुराने का रास्ता चुनते हैं. उनका ये जोखिम भरा कदम जल्द ही उनके नियंत्रण से बाहर हो जाता है, जिससे वे बेरहम गैंगस्टरों और एक सख्त पुलिस इंस्पेक्टर (सुमति भालेराव) के बीच एक खतरनाक टकराव में फंस जाते हैं, जो अंततः उनकी दोस्ती की परीक्षा लेता है.
Gajab Raat - Netflix (October 23)
मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘गजब रात’ एक रोमांचक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो दिल्ली पुलिस के एक भ्रष्ट अधिकारी अजय दीक्षित (मनोज बाजपेयी) की कहानी है. उसकी प्लानिंग तब गड़बड़ा जाती हैं, जब एक चलती कार से एक घायल महिला को बाहर फेंक दिया जाता है. इस घटना की जांच करते हुए, वो हत्या की एक बड़ी साजिश में फंस जाता है. दोनों तरफ से फंसा अब अजय क्या करेगा, ये तो पूरी फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.
The Paradise - Netflix (October 22)
साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘पैराडाइज’ अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है. इसकी कहानी 1980 के दशक के हैदराबाद पर आधारित. इस फिल्म में नानी ने 'जडाल' का किरदार निभाया है, जो एक हाशिए पर रहने वाले खानाबदोश समुदाय का सदस्य है और 14 साल जेल में बिताने के बाद अपनी बस्ती लौटता है. वहां उसे पता चलता है कि उसका समुदाय एक बेरहम जमींदार (राघव जुयाल) के जुल्मों का शिकार है. ऐसे में, जडाल अपने परिवार का बदला लेने और अपने लोगों के लिए जंग छेड़ देता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.