Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

आज नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुईं ये 4 फिल्में-सीरीज, फटाफट करें एन्जॉय

---विज्ञापन---

OTT Releases: नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर हर शुक्रवार कुछ न कुछ खास होता है. इस हफ्ते 2 जुलाई को भी यहां शानदार फिल्मों और सीरीज ने अपनी दस्तक दी है. हॉरर, क्राइम से लेकर कॉमेडी, ड्रामा तक इन फिल्मों सीरीज में आपको जबरदस्त कहानी देखने को मिलेगी. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Human Vapor

ये एक जबरदस्त साइंस फिक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज है. ये सीरीज 1960 की क्लासिक जापानी फिल्म 'द हयूमन वेपर' का रीमेक है. इसकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पूरे शरीर को गैस में बदलने की शक्ति हासिल कर किसी की हत्या कर देता है. वो पुलिस की पकड़ में आए बिना वहां से गायब हो जाता है और चेतावनी देता है कि अभी और भी मौतें होने वाली हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Super Subbu

2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज सीरीज सुपर सुब्बू में संदीप किशन, मिथिला पालकर और मुरली शर्मा लीड रोल में हैं. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज में सुब्रमण्यम सुब्बू चिल्लुकुरी राव नाम के एक सीधे-सादे टीचर का ट्रांसफर माकीपुर नाम के एक ऐसे बदनाम गांव में हो जाता है, जहां कोई भी टीचर जाना नहीं चाहता. अपने परिवार के सामने अपनी इज्जत बचाने के लिए सुब्बू वहां पढ़ाने पहुंच तो जाता है, लेकिन उसे वहां गांव का सबसे अजीब काम सौंप दिया जाता है यानी बच्चों को सेक्स एजुकेशन देना. आगे की कहानी बड़ी मजेदार है.

Isakapatnam

क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का इंतजार हर कोई कर रहा था. अब फाइनली आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर एन्जॉय कर सकते हैं. कहानी एक क्रूर बंदरगाह शहर इसाकापटनम की है, जहां वहां का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति नायडू राज करता है. लेकिन उसके साम्राज्य को तब बड़ा खतरा पैदा होता है जब इंसाफ की मांग कर रही एक महिला, एक बेरहम प्रतिद्वंदी और बदले की आग में जल रहा एक आम आदमी, ये तीनों मिलकर नायडू को बर्बाद करने की ठान लेते हैं. आगे की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है.

---Advertisement---

Survival of the Thickest

सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट का सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर आ गया है. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज के नए सीजन में लीड किरदार अपने करियर और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को संभालते हुए, जिंदगी के नए सबक सीखेंगे. ये सीरीज कई तरह की सीख देती है.

First published on: Jul 02, 2026 05:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola