Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix की 5 सबसे दमदार वेब सीरीज, हर एक की कहानी देख रह जाएंगे दंग

---विज्ञापन---

Top 5 Netflix Web Series: पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आपको हर तरह की फिल्में और सीरीज मिल जाएंगी. लेकिन अगर आप कुछ शानदार और दमदार देखने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे शानदार वेब सीरीज लेकर आए हैं. सस्पेंस, थ्रिल, एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर इन सीरीज की कहानी आपका दिल जीत लेगी. चलिए जानते हैं.

Heeramandi: The Diamond Bazaar

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम संजय लीला भंसाली निर्देशित सीरीज ‘हीरामंडी’ का है, जो तवायफों के जीवन को दिखाती है. इस सीरीज की कहानी 1940 के दशक के इर्द-गिर्द है. आजादी के माहौल को दिखाते ये सीरीज तवायफों का जीवन, प्रेम, विश्वासघात, शक्ति संघर्ष और विद्रोह को दिखाती है.

---Advertisement---

Black Warrant

नेटफ्लिक्स की ये सीरीज एक व्यक्ति के जरिए तिहाड़ जेल के अंदर की घटनाओं को दिखाती है. ये सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. सुनील गुप्ता नाम का एक जेलर दिल्ली की कुख्यात तिहाड़ जेल के अंदर की खौफनाक दुनिया को अनुभव करता है.

Khakee: The Bengal Chapter

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज की कहानी कोलकाता में हो रहे अपराध, राजनीति और करप्शन पर आधारित है. इसमें एक IPS ऑफिसर एक खूंखार गैंगस्टर 'बाघा' और उसके गुर्गों के आतंक को खत्म करने के मिशन पर है.

---Advertisement---

Dabba Cartel

डब्बा कार्टेल की कहानी 5 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी आर्थिक तंगी और महत्वाकांक्षाओं के चलते एक साधारण टिफिन सर्विस से निकलकर ड्रग्स के अवैध धंधे में फंस जाती हैं, और लंचबॉक्स का इस्तेमाल कर ड्रग्स की डिलीवरी करने लगती हैं. कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट तब आता है, जब एक दवा कंपनी के खिलाफ जांच शुरू होने पर महिलाएं मुश्किल में पड़ जाती हैं.

Maamla Legal Hai

हाल ही में इस सीरीज का नया सीजन आया है. ये एक जबरदस्त कानूनी ड्रामा कॉमेडी सीरीज है. इसमें रवि किशन लीड रोल में हैं. इसकी कहानी में अजीब मुकदमों की गजब कहानियां देखने को मिलती हैं. अगर आप कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो ये सीरीज एक बार जरूर देख लें.

---Advertisement---
First published on: May 07, 2026 11:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola