Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

दूरदर्शन वाली ‘महाभारत’ से कम नहीं नेटफ्लिक्स की ये सीरीज, IMDb पर मिली 8.8 रेटिंग

Netflix Series: दूरदर्शन वाली ‘महाभारत’ की यादें हमेशा के लिए दर्शकों के दिलों अमर हो गई है. वहीं नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये सीरीज भी बिल्कुल टीवी वाली ‘महाभारत’ जैसी लगती है. IMDb पर इसे 8.8 की शानदार रेटिंग मिली है.

Netflix Series: आपने दूरदर्शन वाली 'महाभारत' जरूर देखी होगी. इस टीवी शो के किरदार और संवाद आज भी दर्शकों की पहली पसंद हैं. लेकिन आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको दूरदर्शन वाली ‘महाभारत’ की याद जाएगी. वैसे तो ये एक एनिमेटेड सीरीज है, लेकिन इसकी दमदार कहानी और इमोशनल प्रेजेंटेशन लगातार दर्शकों का दिल जीतने का काम कर रही है.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की एनिमेटेड सीरीज 'कुरुक्षेत्र: द ग्रेट वॉर ऑफ महाभारत' की, जिसे इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है. ये सीरीज महाभारत की कहानी को एक अलग ही अंदाज से पेश करती है. इसमें पूरे कुरुक्षेत्र युद्ध को एक ही नजरिए से नहीं, बल्कि अलग-अलग किरदारों की आंखों से दिखाया गया है.

---Advertisement---

महाभारत के योद्धाओं की कहानी

इसके हर एक एपिसोड में एक योद्धा की गाथा है, जिसे केंद्र में रखकर पूरी कहानी बनाई गई है. इससे भीष्म, कर्ण, अर्जुन, दुर्योधन और दूसरे किरदारों को बेहतीन तरीके से पेश किया गया है. इस सीरीज को अनु सिक्का ने तैयार किया है. जबकि लेखन और निर्देशन उजान गांगुली ने किया है.

नेटफ्लिक्स पर मौजूद

इन दिनों हर तरफ फिल्म 'रामायण' की चर्चा है. ऐसे में नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये एनिमेटेड महाभारत सीरीज देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा.

---Advertisement---

याद आ जाएंगे 'महाभारत' और 'रामायण' वाले दिन

इस सीरीज ने दर्शकों को दूरदर्शन पर प्रसारित 'महाभारत' और 'रामायण' के दिन याद दिला दिए. फर्क सिर्फ इतना है कि इसे आधुनिक एनीमेशन और शानदार विजुअल इफेक्ट्स के साथ बनाया गया है.

18 एपिसोड में दिखेगी अद्भुत कहानी

ये सीरीज 18 एपिसोड वाले दो-भागों के सीजन के तौर पर रिलीज की गई थी. इस सीरीज का पहला सीजन 10 अक्टूबर 2025 और दूसरा सीजन भाग 24 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुआ था. अगर आप पौराणिक कथाओं को एक नए अंदाज में देखना पसंद करते हैं, तो 'कुरुक्षेत्र: द ग्रेट वॉर ऑफ महाभारत' सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए.

---Advertisement---
First published on: Aug 06, 2026 06:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola