Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Asur छोड़िये, Netflix पर ये Korean Drama सस्पेंस-थ्रिलर के मामले में छुड़ा देंगे आपके पसीने

Netflix: हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्में और सीरीज हर साल रिलीज होती हैं. अगर आप सस्पेंस थ्रिलर जॉनर के शौकीन हैं, तो एक बार बॉलीवुड छोड़कर कुछ कोरियन ड्रामा को ट्राई करें, जिसमें जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा. वहीं, आज हम ऐसे ही कुछ बेहतरीन कोरियन सीरीज के बारे में बात करेंगे, जो सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर हैं. चलिए जानते हैं इस बारे में.

कर्मा: साल 2025 में रिलीज हुआ शो कर्मा भी इस लिस्ट में शामिल है. यह शो 6 लोगों के बारे में है, जो एक हादसे के बाद एक दूसरे से जुड़ जाते हैं. जिसके बाद सभी अपने हिस्से के काले सच का सामना करते हैं.

---Advertisement---

वागाबोंड: वागाबोंड एक शानदार वेब सीरीज है, जो कि 2019 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज में दिखाया जाता है कि जब एक स्टंटमैन के भतीजे के प्लेन क्रैश में जान जाती है, तो वह इसके पीछे की सच्चाई का पता लगाता है.जिससे आखिर में एक बड़ा सच सामने आता है.

ए किलर पैराडॉक्स: ए किलर पैराडॉक्स एक नौजवान की कहानी है, जो अनजाने में एक के बाद एक हत्याएं करता जाता है. बाद में वह खुद को एक जासूस के साथ चूहे बिल्ली के खेल में फंसा हुआ पाता है.

---Advertisement---

समबडी: समबडी एक ऐसी वेब सीरीज है, जो आपको हैरान कर देगी. इस सीरीज में एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के बारे में दिखाया गया है, जो एक ऐप बनाती है. लेकिन सीरियल किलर उसका इस्तेमाल अगला शिकार ढूंढने के लिए करता है.

स्क्विड गेम: स्क्विड गेम के अभी तक तीन दो सीजन आ चुके हैं. यह सीरीज एक खतरनाक गेम से भरी हुई है और इस सीरीज का थ्रिलर आखिर तक मजेदार हैं. वहीं, सीरीज के आखिर में कौन जीतता है यह भी काफी देखने लायक होता है.

---Advertisement---
First published on: Jan 05, 2026 05:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola