Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर 2 घंटे 14 मिनट की सबसे धांसू क्राइम थ्रिलर, कहानी ने दृश्यम-महाराजा को कर दिया फेल

---विज्ञापन---

Crime Thriller: अगर आप भी भी क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये फिल्म कुछ इस तरह घूमती है कि अंत तक कोई इसकी कड़ी नहीं जोड़ पाता है. यही कारण है कि शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने करियर में डिमोशन का सामना कर चुका है और अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जाना जाता है. इसी बीच उसे एक नकली गहने की चोरी से जुड़ा एक केस मिलता है, लेकिन इसकी जांच आगे बढ़ने के साथ मामला एक खतरनाक अपराधी गिरोह तक पहुंच जाता है.

---Advertisement---

धमाकेदार क्लाइमेक्स

इसके बाद फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते हैं. इसकी कहानी एक अलग ही मोड़ ले लेती है. हर नए खुलासे के साथ फिल्म का सस्पेंस और गहराता जाता है, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखता है. अंत तक क्लाइमेक्स आते-आते फिल्म पूरी तरह रोमांचित कर देती है.

कौसनी फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 2025 में आई मलयालम भाषा की फिल्म ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ की, जिसमें कुंचाको बोबन लीड रोल में हैं. उनके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस प्रियामणि, जगदीश, विशाख नायर, वैसाख शंकर और विष्णु जी वारियर समेत कई कलाकार शामिल हैं.

---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आप इस फिल्म को कई भाषाओं में देख सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ लगभग 13 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसमें बॉक्स ऑफिस पर करीब 54.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

IMDb रेटिंग

ये फिल्म अपने दमदार सस्पेंस के लिए जानी जाती है. रिलीज के समय इसे सिनेमाघरों में खूब प्यार मिला था. IMDb पर इसे 7.5 की दमदार रेटिंग मिली है. आप इसे कभी भी नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 28, 2026 04:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola