Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सस्पेंस में Drishyam और Maharaja को भी मात देती है Netflix की ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 16 मिनट में मिलेगा तगड़ा एंटरटेनमेंट

---विज्ञापन---

सस्पेंस और थ्रिलर ऐसा जॉनर है, जो इन दिनों दर्शकों का सबसे पसंदीदा बन चुका है. दर्शक हर हफ्ते कुछ नया और रोमांचक देखना पसंद करते हैं. 'दृश्यम' और 'महाराजा' ऐसी ही दो फिल्में हैं, जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर हैं. इन फिल्मों की कहानी इतनी दमदार है कि आज भी दर्शक इन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं.

दृश्यम और महाराजा से भी तगड़ी है ये सस्पेंस थ्रिलर

अगर आपको भी ऐसी ही फिल्में पसंद हैं, तो आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सस्पेंस और थ्रिलर के मामले में 'दृश्यम' और 'महाराजा' को भी कड़ी टक्कर देती है. इसकी कहानी शुरुआत से लेकर आखिर तक आपको बांधे रखती है.

---Advertisement---

'हसीन दिलरुबा' में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर काफी लोकप्रिय रही है. इसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है.

क्या है हसीन दिलरुबा की कहानी

फिल्म की कहानी रानी नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली की रहने वाली और मॉडर्न सोच रखने वाली होती है. उसकी शादी छोटे शहर में रहने वाले इंजीनियर रिशु से होती है. यह एक अरेंज मैरिज होती है, लेकिन शादी के बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बना रहता है. इसी बात का फायदा रिशु का चचेरा भाई नील उठाता है. वह अक्सर उनके घर आता-जाता है, जिससे रानी और नील के बीच नजदीकियां बढ़ने लगती हैं.

---Advertisement---

दिमाग घुमा देगी फिल्म की एंडिंग

हालांकि, बाद में रानी को एहसास होता है कि नील सिर्फ उसका इस्तेमाल कर रहा था. इसी बीच रानी पर अपने ही पति की हत्या का आरोप लग जाता है. एक विस्फोट में रिशु बुरी तरह जल जाता है, लेकिन पुलिस को उसका शव नहीं मिलता. मौके से केवल एक कटा हुआ हाथ बरामद होता है. इसके बाद शुरू होती है पुलिस की जांच, जो कई चौंकाने वाले खुलासे करती है.फिल्म का क्लाइमेक्स दर्शकों को पूरी तरह हैरान कर देता है.

हसीन दिलरुबा IMDb रेटिंग

'हसीन दिलरुबा' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध एक शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है. इसके बाद इसका सीक्वल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' साल 2024 में रिलीज हुआ, जो नेटफ्लिक्स पर ही उपलब्ध है. IMDb पर 'हसीन दिलरुबा' को 6.9 और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को 5.8 की रेटिंग मिली है.  

---Advertisement---
First published on: Jun 28, 2026 03:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola