Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्राइम थ्रिलर के मामले में सबकी बाप है ये ब्लॉकबस्टर सीरीज, दमदार कहानी के हो जाएंगे फैन

---विज्ञापन---

Web Series: अबतक आपने कई क्राइम और थ्रिल से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज देखी होगी. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे एक बार देखना शुरू किया तो बिना पूरा देखे उठने का मन नहीं करेगा. ये इंडिया की सबसे पॉपुलर और ट्रेंडिंग वेब सीरीज में से एक है. क्राइम थ्रिलर जॉनर में इस सीरीज की मिसाल दी जाती है. चलिए जानते हैं इसके बारे में…

इंडिया की बेस्ट क्राइम थ्रिलर सीरीज

क्राइम, थ्रिल, पॉलिटिक्स और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज की कहानी एक क्रूर डॉन अखंडनंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अवैध हथियारों की तस्करी, ड्रग्स और भ्रष्ट राजनीति के जरिए मिर्जापुर शहर पर राज करता है.

---Advertisement---

सीरीज की कहानी

कहानी में गुड्डू और बबलू पंडित नाम के दो भाई कालीन भैया के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में फंस जाते हैं, जिससे सत्ता के लिए एक क्रूर और हिंसक संघर्ष शुरू हो जाता है. इसके आगे की कहानी बड़ी दिलचस्प है. शुरू से लेकर अंत तक ये सीरीज अपनी दमदार कहानी से दर्शकों को बांधे रखती है.

कौनसी सीरीज

अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं Prime Video की सीरीज ‘मिर्जापुर’ की, जिसमें पंकज त्रिपाठी और अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार, विजय वर्मा जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

अबतक आ चुके हैं 3 सीजन

मिर्जापुर सीरीज के अब तक कुल 3 सीजन आ चुके हैं. इसका पहला सीजन साल 2018 में आया था, जिनसे 9 एपिसोड्स थे, जबकि बाकी दोनों को 10-10 एपिसोड्स में रिलीज किया गया. इस सीरीज को ओवरऑल 8.4 की धांसू IMDb रेटिंग मिली हुई है.

प्राइम वीडियो पर देखें

आप जब चाहे इस के सभी एपिसोड्स और सभी सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. इस सीरीज का हर एक एपिसोड जबरदस्त है. अगर अबतक अपने इस सीरीज को नहीं देखा, तो इसे जरूर देख लें.

---Advertisement---
First published on: Jul 28, 2026 10:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola