Friday, 31 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, 8 साल बाद चौथे सीजन के साथ लौटेगा क्राइम थ्रिलर का भौकाल

---विज्ञापन---

ओटीटी की दुनिया में पिछले 8 सालों से एक सीरीज छाई हुई है, जिसने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया, और उसके नए सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, वो पॉपुलर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' है, साल 2018 से शुरू हुई यह सीरीज अपने दमदार किरदारों, सत्ता की लड़ाई, गैंगवार और जबरदस्त डायलॉग्स के दम पर जब भी अपने नए सीजन के साथ लौटती है तहलका मचा देती है. अब तक इसके तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिनमें कुल 29 एपिसोड हैं. पिछले 8 सालों से यह सीरीज ओटीटी पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है और अब इसके चौथे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

'मिर्जापुर ' के नए सीजन को लेकर आया बड़ा अपडेट

दिलचस्प बात यह है कि 'मिर्जापुर' का सफर अब सिर्फ ओटीटी तक सीमित नहीं रहेगा. सीरीज पर आधारित 'मिर्जापुर: द मूवी' भी जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है, लेकिन इसी बीच चौथे सीजन को लेकर आई जानकारी ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

---Advertisement---

क्या कहना है निर्देशक गुरमीत सिंह का?

सीरीज और फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह ने हाल ही में चौथे सीजन पर बात करते हुए बताया कि इसकी स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है. हालांकि, उन्होंने कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर करने से इनकार कर दिया, उनका कहना है कि फिल्म की कहानी और चौथे सीजन का आपस में गहरा संबंध हो सकता है. ऐसे में अभी कोई भी खुलासा करना सही नहीं होगा.

निर्देशक ने दिया बड़ा हिंट

निर्देशक ने यह भी बताया कि फिलहाल पूरी टीम का फोकस 'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज पर है. फिल्म रिलीज होने के बाद ही चौथे सीजन की तैयारियां तेज की जाएंगी. उन्होंने साफ कहा कि उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट 'मिर्जापुर 4' ही है.

---Advertisement---

कब से शुरू होगी शूटिंग?

शूटिंग को लेकर भी निर्देशक ने अहम जानकारी दी. उनके मुताबिक, सीरीज में कई बड़े कलाकार हैं और सभी की डेट्स को एक साथ मैनेज करना आसान नहीं होता. इसलिए शूटिंग की प्लानिंग काफी पहले से बनानी पड़ती है. जैसे ही फिल्म का काम पूरा होगा, टीम चौथे सीजन की शूटिंग शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी.

पिछले 3 सीजन से छाई है ये सीरीज

बहराहल, 'मिर्जापुर' ने पिछले 3 सीजन में सत्ता, बदले और खून-खराबे की कहानी से दर्शकों को बांधे रखा है. अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि चौथे सीजन में कहानी कौनसा नया मोड़ लेगी. इतना तय है कि 'मिर्जापुर 4' एक बार फिर ओटीटी पर धमाका करने की तैयारी में है.

---Advertisement---
First published on: Jul 30, 2026 03:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola