---विज्ञापन---
Michael On OTT: दुनियाभर में 8590 करोड़ कमाने के बाद OTT पर आई Michael, जानें कहां और कैसे देखें ये फिल्म
Michael On OTT: दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ओटीटी पर आ चुकी हैं. ये फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी हैं.
फिल्म 'माइकल'
इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन ने लीड रोल निभाया है. जाफर, माइकल के बड़े भाई के बेटे हैं. उनकी शानदार परफॉरमेंस हर किसी का दिल जीत लिया. इस फिल्म को पूरी दुनिया में सराहा गया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफल साबित हुई.
ओटीटी पर आई 'माइकल'
'माइकल' 9 जून को Prime Video पर आ गई, लेकिन फिलहाल आप इसे फ्री में नहीं देख सकते. इस फिल्म को देखने के लिए आपको प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन होते हुए भी पैसे खर्च करने होंगे. फिल्म को ओटीटी पर देखना एक अलग ही अनुभव होगा, क्योंकि इसके ओटीटी वर्जन में कुछ खास सीन्स भी जोड़े गए हैं.
'माइकल' बॉक्स ऑफिस
मशहूर पॉप सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन की आज भी उतनी ही पॉपुलैरिटी है, जितनी सालों पहले हुआ करती थी. लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. उनके जीवन पर आधारित इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 8,590 करोड़ रुपये कमाए थे.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. फिल्म में माइकल जैक्सन की जिंदगी और उनके आगे बढ़ने की कहानी दिखाती है. ये फिल्म दिखाती है कि कैसे एक म्यूजिकल ग्रुप से शुरुआत करते हुए माइकल ने पूरी दुनियाभर में नाम कमाया.
'माइकल' स्टारकास्ट
फिल्म ‘माइकल’ में जाफर जैक्सन ने लीड रोल निभाया है. उनके अलावा फिल्म में निया लॉन्ग, जूलियानो वाल्डी, कीलिन डुरेल जोन्स, लॉरा हैरियर, जेसिका सुला, माइक मायर्स, माइल्स टेलर जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. फिल्म को एंटोनी फुक्वा ने डायरेक्ट किया है.