---विज्ञापन---
राजेश खन्ना को इस एक्टर ने जड़ दिया थप्पड़, कहा था- आप सुपरस्टार होंगे अपने घर के
Mehmood Slapped Rajesh Khanna: आज 23 जुलाई को हिंदी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन एक्टर महमूद अली का निधन हो गया था. करियर के शुरूआती दौर में गुजारा करने के लिए महमूद ने न जाने कितने छोटे-मोटे काम किए. आगे चलकर वो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सुपरस्टार बने. एक बार सुपरस्टार राजेश खन्ना से उनकी लड़ाई हो गई थी.
सुपरस्टर ने राजेश खन्ना को सरेआम मारा थप्पड़
हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर महमूद ने भूत बंगला, पड़ोसन, बॉम्बे टू गोवा, गुमनाम, कुंवारा बाप जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया. महमूद स्वभाव से थोड़े गुस्सैल थे. एक बार उन्होंने उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना को सरेआम सेट पर थप्पड़ मार दिया था.
महमूद की डेथ एनिवर्सरी
आज 23 जुलाई को महमूद की 22वीं डेथ एनिवर्सरी है. हिंदी सिनेमा में उनका योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है. महमूद का जन्म 29 सितंबर 1932 को मुंबई में हुआ था. महमूद आठ भाई-बहनों में सातवे नंबर के थे.
महमूद का करियर
फिल्मी दुनिया में महमूद ने अशोक कुमार की फिल्म 'किस्मत' से शुरुआत की थी. साल 1943 की इस फिल्म के वक्त वो 9 साल के थे. इसके बाद उन्हें गुरुदत्त की फिल्म 'प्यासा' में एक छोटे से रोल से उन्होंने बतौर एक्टर अपने करियर का आगाज किया. आगे चलकर महमूद ने एक से बढ़कर फिल्मों में काम किया और बतौर डायरेक्टर भी मशहूर हुए.
इस वजह से हुई लड़ाई
साल 1979 में आई अपनी फिल्म 'जनता हवलदार' के लिए महमूद ने राजेश खन्ना को साइन किया था. इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ हेमा मालिनी भी नजर आई थीं. इसकी शूटिंग महमूद के फार्म हाउस पर भी हुई थी. एक दिन सेट पर महमूद के बेटे आए थे और वो राजेश खन्ना से सिर्फ हैलो-हाय बोलकर चले गए थे. ये बात सुपरस्टार राजेश खन्ना को बिल्कुल पसंद नहीं आई.
राजेश खन्ना को कहा- 'आप सुपरस्टार होंगे अपने घर के...
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि इसके बाद राजेश खन्ना सेट पर लेट पहुंचने लगे थे. हालांकि जब हद पार हो गई तो महमूद राजेश खन्ना पर भड़क गए थे और दोनों बीच कहासुनी होने लगी. इसी बीच महमूद ने एक्टर पर सेट पर सबके सामने हाथ उठा दिया और कहा था, 'आप सुपरस्टार होंगे अपने घर के, मैंने फिल्म के लिए आपको पूरा पैसा दिया है और आपको फिल्म पूरी करनी ही पड़ेगी.’
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.