---विज्ञापन---
कश्मीर से आया ये बॉलीवुड हीरो, कभी 30 रुपये की कमाई से चलता था घर, आज ओटीटी-फिल्मों में दबदबा, आदित्य धर संग भी किया काम
Bollywood Actor: जम्मू-कश्मीर से आए इस बॉलीवुड स्टार ने आज ओटीटी से लेकर फिल्मों तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. एक ऐसा स्टार जो आते ही पर्दे पर छा जाता है. इनकी नेचुरल एक्टिंग का हर कोई फैन है. इस एक्टर ने अपने करियर में 'काई पो चे', 'तुम्हारी सुलु', 'बदला', 'साइना' और 'अजीब दास्तान्स' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है. चलिए इनके बारे बारे में जानते हैं.
मानव कौल
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर कलाकार मानव कौल की, जो इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज में जबरदस्त काम कर रहे हैं. मावन कौल उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है.
आज भी कश्मीर छूटने का दर्द
उनका जीवन हर मोड़ पर संघर्षों से भरा रहा है. पहले जम्मू-कश्मीर में उनका पैतृक घर छूट गया और फिर इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले तरह-तरह की आर्थिक समस्याएं. अपने हालिया इंटरव्यू में मानव ने कश्मीर छोड़ने के दर्द को भी बयां किया था. उन्होंने बताया कि कहा, 'मुझे अपनी कश्मीरियत को काटकर अलग करना पड़ा.’
30 रुपये में चलाना पड़ता था खर्च
करियर के शुरुवाती दिनों में मानव ने मुंबई में काफी कुछ झेला. उस वक्त उन्हें दिन का खर्च सिर्फ 30 रुपये में चलाना पड़ता था. वो एक चॉल में रहते थे और छोटे-मोटे काम करके गुजारा करते थे. हालांकि बाद में उन्हें एक दिशा मिली और आज मानव ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
आज लग्जरी लाइफ जी रहे हैं मानव कौल
मानव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'जजंतरम ममंतरम' से की थी. आज मानव एक लग्जरी लाइफ जी रहे हैं. वहीं कभी मानव को ऐसा वक्त भी देखना पड़ा, जब उन्हें अपना घर, अपनी पहचान और अपना कश्मीर तक छोड़ना पड़ा था. कश्मीर से आने के बाद मानव भोपाल में बस गए.