Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर बवाल मचा रही 2 घंटे 32 मिनट की ये फिल्म, रिलीज के वक्त हिला डाला था बॉक्स ऑफिस

---विज्ञापन---

JioHotstar: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कोई न कोई नई फिल्म और सीरीज रिलीज होती है. हाल ही यहां एक एक्शन ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर एक फिल्म आई, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचाया था और अब ओटीटी पर भी कमाल दिखा रही है. खास बात ये है कि इस फिल्म में कोई बड़ा सुपरस्टार हीरो नहीं है. ये पूरी फिल्म सिर्फ और सिर्फ एक इकलौती एक्ट्रेस के कंधों पर है. चलिए फिल्म के बारे में जानते हैं.

एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर

सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी सबको अपना दीवाना बना रही है. फिल्म की कहानी एक स्वर्णा नाम की अनाथ लड़की की है, जो देखने में तो सीधी-साधी और भोली-भाली लगती है, लेकिन उसका अतीत काफी खतरों से भरा रहा है.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी

शादी के स्वर्णा अपने डॉक्टर पति के घरवालों का दिल जीतने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन इस मामले में बार-बार उसे नाकामी हासिल होती है. आगे की कहानी में स्वर्णा का सामना उसके अतीत के कुछ पुराने दुश्मनों से होता है. ऐसे में वो अपनी फैमिली और खुद को बचाने के लिए हथियार उठाती है.

कौनसी फिल्म?

स्वर्णा का एक्शन अवतार देखकर उसके ससुराल वाले भी चौंक जाते हैं. जी हम बात कर रहे हैं साउथ सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु स्टारर तेलुगु फिल्म 'मां इंटि बंगारम' (Maa Inti Bangaaram) की, जिसे हाल ही में जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज किया गया है.

---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस पर भी रचा इतिहास

ओटीटी पर आते ही 'मां इंटि बंगारम' दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अपना जलवा दिखाया था. ये तेलुगु सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म के तौर पर भी जानी गई.

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंडिंग

'मां इंटि बंगारम' फिलहाल जियो हॉटस्टार पर टॉप पर ट्रेंड कर रही है. आप इसे कभी भी एन्जॉय कर सकते हैं. बता दें अभी ये फिल्म हिंदी भाषा में मौजूद नहीं है.

---Advertisement---
First published on: Jul 26, 2026 11:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola