---विज्ञापन---

इस नई सीरीज ने आते ही Prime Video पर मचाया तहलका, कहानी हिला देगी दिमाग

Prime Video Series: हाल ही में ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और ये सीरीज रिलीज होते ही प्राइम वीडियो पर टॉप पर ट्रेंड कर रही है. 8 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

नई वेब सीरीज

हम बात कर रहे हैं बीते 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सीरीज लुक्खे की, जिसकी कहानी पंजाब सूबे पर आधारित है, जहां ड्रग्स से यूथ के नाश की कहानी को दिखाया गया है. इसकी कहानी में एक मशहूर रैपर पर्दे के पीछे से नशे की गोलियां बनकर यूथ को टारगेट करता है.

---Advertisement---

प्राइम वीडियो पर नंबर-1

8 एपिसोड की ये सीरीज काफी रोमांचक है. इसके दिलचस्प किरदार आपको बेहद पसंद आएंगे. फिल्म की कहानी में आपको काफी कुछ नयापन देखने को मिलेगा. रिलीज के बाद से लुक्खे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर बतौर वेब सीरीज नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है.

सीरीज की कास्ट

इस सीरीज को हिमांक गौड़ ने डायरेक्ट किया है. सीरीज में राशि खन्ना, पलक तिवारी, रैपर किंग और लक्षवीर सिंह सरन, और शिवांकित सिंह परिहार लीड रोल में हैं. इसके अलावा नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज और योगराज सिंह भी इस सीरीज का हिस्सा हैं.

---Advertisement---

सीरीज को मिले पॉजिटिव रिव्यू

बिना किसी खास प्रमोशन रिलीज हुई सीरीज लुक्खे दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ती नजर आ रही है. इस वेब सीरीज को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं. अगर आप भी कुछ नया और शानदार देखना चाह रहे हैं, तो ये सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी.

First published on: May 10, 2026 04:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.