---विज्ञापन---
पसंद आई ‘ऑफ-कैंपस’ की कहानी? तो देखें बॉलीवुड की ये 9 सबसे शानदार रोमांटिक-कॉमेडी मूवीज
Romantic Comedy Movies: इन दिनों 'ऑफ कैंपस' जैसे शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये सीरीज दुनियाभर में नाम कमा रही है. लेकिन बॉलीवुड बहुत पहले ही इस फॉर्मूले में महारत हासिल कर ली थी. अगर आप भी कुछ मजेदार और रोमांस से भरपूर कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो आपको बॉलीवुड की ये 9 रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. इनके आगे ‘ऑफ कैंपस’ भी फीकी लगेगी.
Kambakkht Ishq
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की 'कम्बख्त इश्क' का है. ये बॉलीवुड की एक जबरदस्त रोमांटिक-कॉमेडी और मजेदार हंगामे से भरपूर फिल्म है. फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के किरदार के बीच लगातार नोक-झोंक के साथ, मजेदार कहानी देखने को मिलती है. इस फिल्म को YouTube पर देख सकते हैं.
Anjaana Anjaani
बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में से एक 'अंजान-अंजानी' दिल टूटने और उम्मीद के एहसास को बखूबी दिखाती है. रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म की कहानी में दो अजनबियों के बीच का रिश्ता दिखाया जाता है. ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे यादगार मॉडर्न रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाती है. इसकी पूरी कहानी आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.
2 States
चेतन भगत के बेस्टसेलिंग नॉवेल पर आधारित फिल्म '2 स्टेट्स' सिर्फ एक लव स्टोरी से कहीं ज्यादा है. अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की कहानी देखकर आप दीवाने हो जाएंगे. इसकी कहानी दो बिल्कुल अलग-अलग परिवारों के लड़के-लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें खूब हंसी-मजाक, दिल को छू लेने वाले पल और आम जिंदगी जैसी उथल-पुथल देखने को मिलती है. ये फिल्म आपको JioHotstar पर मिल जाएगी.
Jab We Met
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'जब वी मेट' आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई है. रोमांस, कॉमेडी और इमोशंस से भरपूर इस लव स्टोरी फिल्म की कहानी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा प्रेम कहानियों में से एक है. इसे आप Prime Video और YouTube पर देख सकते हैं.
Band Baaja Baaraat
अपनी फिल्म धुरंधर से तहलका मचाने वाले रणवीर सिंह की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ बॉलीवुड की एक यादगार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं. एक बिजनेस पार्टनरशिप के तौर पर शुरू हुई इस फिल्म की कहानी जल्द ही कुछ ज़्यादा ही पेचीदा हो जाती है. आगे की खजनी जबरदस्त कॉमेडी ड्रामा और केमिस्ट्री देखने को मिलती है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.
Hasee Toh Phasee
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'हंसी तो फंसी' अपने अनोखे किरदारों और हटकर बनी लव स्टोरी की वजह से अलग नजर आती है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं. इसकी कहानी आप Netflix और Prime Video पर देख सकते हैं.
Bareilly Ki Barfi
इस फिल्म में कमाल का लव ट्रायंगल देखने को मिलता है. 'बरेली की बर्फी' में कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव ने जबरदस्त काम किया है. हंसी-मजाक और इमोशन से भरपूर इस फिल्म की कहानी आप भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है. इसे आप YouTube पर फ्री में भी देख सकते हैं.
Mere Brother Ki Dulhan
इस फिल्म की कहानी बड़ी मजेदार है. फिल्म में एक लड़का अपने भाई के लिए दुल्हन ढूंढने निकलता है और लड़की से खुद प्यार कर बैठता है. आगे की कहानी में अफरातफरी, कन्फ्यूजन और हंसी-मजाक देखने को मिलता है. इसमें इमरान खान, कैटरीना कैफ और अली जफर लीड रोल में हैं. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.
Mujhse Shaadi Karogi
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों की बात हो और फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ये फिल्म एक साधारण लव स्टोरी को हंसी-मजाक से भरपूर बना देती है. फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी, ड्राम और रोमांस देखने को मिलता है. इसकी पूरी कहानी आप फ्री में YouTube, Prime Video और JioHotstar पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.