Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लॉक अप 2’ में इंफ्लुएंसर बड़ा खुलासा, ‘रूममेट ने जबरन किया KISS’, 12 घंटे बाथरूम में रहा बंद

---विज्ञापन---

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो में बड़ा ट्विस्ट आया, जब पहले बाहर हो चुके कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की दोबारा एंट्री हुई. उनकी वापसी के साथ ही सूफी मोतीवाला और धीरज धूपर का सफर शो में खत्म हो गया. हालांकि, शो से बाहर होने से पहले सूफी ने अपनी जिंदगी के ऐसे दर्दनाक किस्से शेयर किए, जिन्होंने सभी को चौंका दिया.

शो में बड़ी ट्विस्ट

दरअसल, शो के नियमों के तहत हर्षद और योगेश को किसी एक कंटेस्टेंट को टास्क के लिए चुनौती देने का मौका मिला. हर्षद ने सूफी को चुना. टास्क में सूफी हार गए और उन्हें शो छोड़ना पड़ा. लेकिन विदाई से पहले उन्होंने अपनी जिंदगी के तीन ऐसे राज खोले, जिन्हें सुनकर घर का माहौल बेहद भावुक हो गया.

---Advertisement---

सूफी का बड़ा खुलासा

सूफी ने कॉलेज के दिनों का एक डरावना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जब वह पढ़ाई के दौरान पीजी में रहते थे, तब उनके रूममेट ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. सूफी के मुताबिक, उनका रूममेट रात में उनके बेड के सामने बैठकर उन्हें घूरता था. एक दिन उसने जबरन उन्हें किस करने की कोशिश की. सूफी ने तुरंत उसे धक्का दिया और मदद के लिए पीजी मालिक के पास पहुंचे.

सूफी संग हुई गंदी हरकत

लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली. सूफी ने बताया कि जब उन्होंने पूरी घटना बताई, तो पीजी मालिक ने उनकी मदद करने के बजाय आपत्तिजनक बात कही. इस घटना से वह इतने डर गए कि करीब 12 घंटे तक बाथरूम में बंद रहे. उन्होंने कहा कि उस दिन का डर आज भी उनके मन में है और उन्हें अब भी बाथरूम से जुड़ा ट्रॉमा महसूस होता है.

---Advertisement---

दादी से जुड़ा बताया किस्सा

इसके अलावा सूफी ने अपनी दादी से जुड़ा एक भावुक किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि जब वह घर से दूर पढ़ाई कर रहे थे, तब उनकी दादी ने उन्हें फोन किया था, लेकिन वह कॉल नहीं उठा सके. दो दिन बाद दादी का निधन हो गया. सबसे बड़ा दुख उन्हें इस बात का है कि परिवार ने उन्हें अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया.

कैसे बने कंटेंट क्रिएटर?

सूफी ने बताया कि उनकी दादी उनके लिए 50 हजार रुपये छोड़ गई थीं. उन्हीं पैसों से उन्होंने अपना पहला मोबाइल खरीदा और कंटेंट क्रिएशन की शुरुआत की. उन्होंने भावुक होकर कहा कि आज वह जो भी हैं, उसमें उनकी दादी का सबसे बड़ा योगदान है. अपनी कहानी सुनाते-सुनाते सूफी की आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्हें रोता देख घर के कई कंटेस्टेंट्स भी भावुक हो गए.

---Advertisement---
First published on: Jul 27, 2026 02:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola