---विज्ञापन---
‘क्रिकेट मैचों पर लगाया सट्टा, खूब कमाए पैसे’, ‘लॉक अप 2’ में इस हसीना का चौंकाने वाला कबूलनामा
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हर दिन कोई न कोई नया खुलासा दर्शकों को हैरान कर रहा है. इस बार शो की कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने ऐसा राज बताया, जिसे सुनकर घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी चौंक गए. खुद को एलिमिनेशन से बचाने के लिए पामेला ने बजर दबाया और अपने अतीत से जुड़ा एक ऐसा सच सामने रखा, जिसे उन्होंने खुद भी गलत माना.
क्या बोलीं ये हसीना?
राज खोलने से पहले पामेला ने साफ कहा, 'यह मेरा राज है और मुझे इस पर बिल्कुल गर्व नहीं है.' इसके बाद स्क्रीन पर 'मैच फिक्सिंग' शब्द दिखाई दिया. जिसने सभी की उत्सुकता और बढ़ा दी. हालांकि पामेला ने साफट किया कि वह किसी मैच फिक्सिंग का हिस्सा नहीं थीं, बल्कि स्टूडेंट लाइफ के दौरान क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करती थीं.
कॉलेज के दिनों का खुलासा
पामेला ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उनका एक दोस्त कई क्रिकेटरों के बेहद करीब था. उसे मैचों से जुड़ी ऐसी जानकारियां और टिप्स मिलती थीं, जिनके आधार पर यह अंदाजा लगाया जा सकता था कि कौन सी टीम जीतेगी या कौन खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करेगा. पामेला ने दावा किया कि वह इन्हीं टिप्स का इस्तेमाल कर लंदन के बुकीज के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाती थीं.
पामेल के खुलासे से सब हैरान
उन्होंने कहा, 'मैंने अपने दोस्त से मिली जानकारी के आधार पर सट्टा लगाया और इससे काफी पैसे कमाए.' हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिस जगह वह सट्टेबाजी करती थीं, वहां यह कानूनी था. इसके बावजूद अब उन्हें महसूस होता है कि यह पैसे कमाने का सही तरीका नहीं था.
कैसे कमाए पैसे?
पामेला ने माना कि उस समय वह स्टूडेंट थीं और आसानी से पैसा कमाने का लालच उन्हें इस रास्ते पर ले गया. उन्होंने दोबारा दोहराया कि उन्हें अपने उस फैसले पर गर्व नहीं है और आज वह इसे अपनी जिंदगी की गलती मानती हैं.
कौन हैं पामेला सेरेना?
बात करें पामेला सेरेना की, तो वह ब्रिटिश-भारतीय एंटरप्रेन्योर, पूर्व ब्यूटी क्वीन, इन्फ्लुएंसर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं. यूनाइटेड किंगडम में भारतीय माता-पिता के घर जन्मीं पामेला बाद में दुबई शिफ्ट हो गईं, जहां उन्होंने बिजनेस और ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई.
कैसे मिली पहचान?
उन्हें नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज 'देसी ब्लिंग' से पॉपुलैरिटी मिली. इसके अलावा वह 'मिस यूनिवर्स दुबई 2021' और 'मिस यूएई वर्ल्ड 2022' का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं. फिलहाल पामेला 'लॉक अप 2' में अपने बेबाक खुलासों की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.