---विज्ञापन---
Lock Upp 2: बोल्ड बयान, निजी खुलासे… आकांक्षा चमोला या राम कपूर किसने पार की बेशर्मी की सारी हदें? किसके विवाद ने मचाया बवाल
Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'Lock Upp 2: सच या सजा' शुरू होते ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो के पहले कुछ दिनों में ही कंटेस्टेंट्स ने ऐसे-ऐसे बयान दिए हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. किसी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े राज खोले, तो किसी के बोल्ड कमेंट और तीखी बहस ने विवाद खड़ा कर दिया. आइए जानते हैं शो के अब तक के 7 सबसे चर्चित विवाद.
धीरज धूपर का एटीट्यूड बना चर्चा का विषय
शो में धीरज धूपर और श्रेया कालरा के बीच तीखी बहस देखने को मिली. दोनों ने एक-दूसरे को 'लूजर' कहा, जिसके बाद शो में हाल ही में कंटेस्टेंट की क्लास लगाने पहुंची कंगना रनौत ने दोनों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई.
आकांक्षा चमोला के बोल्ड शब्दों पर विवाद
आकांक्षा चमोला ने बातचीत के दौरान एक बोल्ड शब्द (बिलो जॉब) का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई. इस बयान ने शो के अंदर और बाहर दोनों जगह बहस छेड़ दी.
सुनीता अहूजा का गुस्सा
गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने ट्रोलर्स पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पार्टी और शराब को लेकर होने वाली आलोचना पर नाराजगी जाहिर की और गुस्से में अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया.
आकांक्षा चमोला की पहचान पर दावा
श्रेया कालरा ने शो में दावा किया कि आकांक्षा चमोला बाइसेक्शुअल हैं. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है.
कश्मीरा शाह को लेकर सुनीता का दावा
सुनीता अहूजा ने कहा कि कश्मीरा शाह ने उनसे पैरों में गिरकर माफी मांगी थी. उनके इस बयान ने भी सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू कर दी और फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई, क्योंकि जहां बाहर कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह सुनीता का सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं शो के अंदर सुनीता के बयान लोगों को कम पसंद आ रहे हैं.
राम कपूर के बयान पर मचा हंगामा
राम कपूर ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर अपनी राय रखते हुए कहा कि ऐसी गलतियां कभी-कभी हो जाती हैं. उनके इस बयान का शो में आकांक्षा चमोला ने विरोध किया, जबकि कंगना रनौत ने भी इस सोच पर कड़े रिएक्शन दिए.
शिवांगी जोशी का सगाई वाला खुलासा
शिवांगी जोशी ने शो में बताया कि वो एंगेज हैं. उनके इस खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई. बहरहाल, शो के शुरुआती चार दिनों में ही 'Lock Upp 2' में विवाद, तीखी बहस और निजी खुलासों की भरमार देखने को मिली है. यही वजह है कि यह रियलिटी शो लगातार चर्चा में बना हुआ है और दर्शकों की दिलचस्पी हर नए एपिसोड के साथ बढ़ती जा रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.