---विज्ञापन---
Lock Upp 2 में लौटेंगे हर्षद चोपड़ा-योगेश रावत? एक ट्विस्ट से दो कंटेस्टेंट्स पर लटक सकती है तलवार
एकता कपूर का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार नए ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन बदलते समीकरण दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लेटेस्ट स्पॉइलर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. चर्चा है कि हाल ही में शो से बाहर हुए हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में वापसी कर सकते हैं.
शो में आने वाला है ट्विस्ट
दरअसल, बीते दिनों योगेश रावत और फिर हर्षद चोपड़ा का शो से सफर खत्म हो गया था. ऐसे में फैंस को लगा कि दोनों की जर्नी यहीं खत्म हो गई है, लेकिन अब वायरल हो रहे स्पॉइलर्स कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि दोनों कंटेस्टेंट्स की दोबारा एंट्री होने वाली है और इस बार उनका रोल पहले से बिल्कुल अलग होगा.
सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
सोशल मीडिया पर सामने आए एक प्रोमो में दो नकाबपोश सॉल्जर्स घर में एंट्री करते नजर आते हैं. प्रोमो में होस्ट रितेश देशमुख कहते हैं कि ये दोनों घरवालों को सुरक्षित महसूस कराने नहीं, बल्कि उनके लिए मुश्किलें बढ़ाने आए हैं. इसके बाद दोनों सॉल्जर्स अपना मास्क हटाने की तैयारी करते हैं, लेकिन वीडियो में उनका चेहरा नहीं दिखाया जाता. यही सस्पेंस फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
क्या कहते हैं स्पॉइलर्स?
रिपोर्ट्स और वायरल स्पॉइलर्स के मुताबिक, ये दोनों नकाबपोश सॉल्जर्स कोई और नहीं बल्कि हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत हैं. दावा है कि दोनों की वापसी एक खास टास्क के लिए होगी, जिसमें उन्हें अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को चुनौती देनी होगी. अगर वे इस टास्क में जीत हासिल करते हैं तो शो का पूरा गेम पलट सकता है.
शो में होगी हर्षद और योगेश की वापसी?
स्पॉइलर्स की मानें तो हर्षद और योगेश का मुकाबला धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला से होगा. कहा जा रहा है कि अगर दोनों एक्स कंटेस्टेंट्स टास्क जीत जाते हैं, तो धीरज और सूफी का सफर शो में खत्म हो सकता है. यानी एक ही एपिसोड में दो बड़े एलिमिनेशन देखने को मिल सकते हैं.
दर्शकों की एक्साइटमेंट हाई
हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में फिलहाल इन दावों को सिर्फ स्पॉइलर्स के तौर पर ही देखा जा रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत शो में वापसी करते हैं या फिर फैंस को किसी और बड़े ट्विस्ट का इंतजार करना पड़ेगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.