---विज्ञापन---
Lock Upp 2: राम कपूर की हरकत से पत्नी हुईं शर्मिंदा, शो में पहुंची गौतमी कपूर ने जोड़े हाथ, बोलीं- ‘अगर आपको गलत…’
'लॉक अप 2' इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है, हर दिन शो के कंटेस्टेंट के राज पर से पर्दा उठ रहा है, जिसने दर्शकों को हैरान भी किया और परेशान भी, लेकिन अब ये शो अपने फिनाले की ओर बढ़ चला है, इस बीच शो में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने एंट्री की और उन्होंने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी, आइए जानते हैं, आखिर क्या है पूरा मामला?
क्यों गौतमी ने जोड़े हाथ?
शो में ड्रामा और विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही में फैमिली स्पेशल एपिसोड में एक्टर राम कपूर की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर भी शो में नजर आईं. हालांकि, गौतमी कपूर की एंट्री सिर्फ राम कपूर से मिलने तक सीमित नहीं रही. उन्होंने घर में मौजूद महिला कंटेस्टेंट्स, खासकर श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर माफी मांगी. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
गौतमी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
गौतमी कपूर ने सभी के सामने कहा कि अगर राम कपूर की किसी हरकत से किसी महिला कंटेस्टेंट को असहज महसूस हुआ हो, अगर उन्होंने किसी को गलत तरीके से छुआ हो या बार-बार गले लगाने और किस करने से परेशानी हुई हो, तो वह उनकी तरफ से दिल से माफी मांगती हैं. उन्होंने श्रेया कालरा से सीधे कहा कि अगर उन्हें कभी बुरा लगा हो तो वह इसके लिए क्षमा चाहती हैं.
फीमेल कंटेस्टेंट से कही ये बात
इतना ही नहीं, गौतमी ने घर की बाकी महिला कंटेस्टेंट्स की ओर भी रुख किया और कहा कि अगर राम कपूर की वजह से किसी को असहज महसूस हुआ है तो वह उनकी तरफ से माफी मांगती हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपने पति का बचाव नहीं कर रहीं, लेकिन राम का स्वभाव बेहद प्यार जताने वाला है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि राम बिल्कुल टेडी बियर जैसे हैं और लोगों को गले लगाना उनकी आदत है.
आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब श्रेया कालरा ने शो में खुलकर कहा था कि राम कपूर का बार-बार गले लगाना और माथे व गाल पर किस करना उन्हें असहज करता है. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो वह उन्हें रोक देंगी. बाद में कंटेस्टेंट अपूर्व मखीजा ने भी इस व्यवहार पर सवाल उठाए थे और नाराजगी जाहिर की थी.
कब होगा ग्रैंड फिनाले?
अब गौतमी कपूर के इस कदम ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. कुछ लोग उनके व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का मानना है कि यह विवाद आने वाले दिनों में और चर्चा का विषय बन सकता है. वहीं, 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त 2026 को होने की खबर है, ऐसे में दर्शकों की नजरें अब शो के आखिरी एपिसोड पर टिकी हुई हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.