---विज्ञापन---
‘लॉक अप 2’ में गौरव खन्ना की सरप्राइज एंट्री, आकांक्षा से बोले- ‘बैंड बजा दी यार तूने’, छलक पड़े दोनों के जज्बात
Gaurav Khanna Entry In Lock Upp: 'लॉक अप 2' का आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए काफी भावुक होने वाला है. शो में पहली बार स्पेशल गेस्ट के तौर पर टीवी एक्टर गौरव खन्ना की एंट्री होने जा रही है. उनकी मौजूदगी से न सिर्फ घरवाले हैरान रह जाते हैं, बल्कि उनकी अलग रह रहीं पत्नी आकांक्षा चमोला भी उन्हें देखकर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पातीं.
'लॉक अप 2' में गौरव की धांसू एंट्री
नेटफ्लिक्स के जारी किए गए नए प्रोमो में गौरव की एंट्री की झलक दिखाई गई है. घर के अंदर जाने से पहले वह एक शायरी जैसी लाइन कहते हैं, 'एक उम्र है जो बितानी है उसके बगैर, एक लम्हा है जो बिताया नहीं जाता.' इसके बाद जैसे ही वह 'लॉक अप' हाउस में पहुंचते हैं, सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें देखकर चौंक जाते हैं.
आमने-सामने आए गौरव और आकांक्षा
सबसे खास पल तब आता है जब गौरव और आकांक्षा आमने-सामने होते हैं. माहौल को हल्का करने की कोशिश में गौरव मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'बैंड बजा दी यार तूने.' उनकी यह बात सुनते ही आकांक्षा की आंखें भर आती हैं और वह भावुक होकर रो पड़ती हैं. प्रोमो में यह पल दर्शकों का दिल छू लेने वाला नजर आता है.
आकांक्षा ने शो में किया था बड़ा खुलासा
दरअसल, कुछ दिन पहले ही आकांक्षा ने शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों ने आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया था कि उनके बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है और आज भी दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.
गौरव संग अलग होने की बताई थी ये वजह
आकांक्षा ने अपने अलग होने की वजह भी खुलकर बताई थी. उनके मुताबिक, दोनों की सोच पेरेंटहुड को लेकर अलग थी. जहां गौरव भविष्य में बच्चे चाहते थे, वहीं आकांक्षा खुद को मां बनने के लिए तैयार नहीं मानती थीं. इसी वजह से दोनों ने मिलकर अलग होने का फैसला लिया.
गौरव का आकांक्षा को मिला पॉजिटिव रिएक्शन
वहीं, गौरव ने भी शो में आकांक्षा की बातों पर पॉजिटिव रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा था कि उनकी तरफ से कुछ भी नहीं बदला है और वह हमेशा आकांक्षा के साथ खड़े रहेंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने उन्हें अपनी पत्नी कहकर बुलाया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
अब इस नए प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. हर कोई यह जानना चाहता है कि दोनों के बीच आगे क्या बातचीत होगी? क्या यह मुलाकात सिर्फ एक भावुक पल बनकर रह जाएगी या फिर दोनों के रिश्ते को लेकर कोई नया मोड़ सामने आएगा? इसका जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.