Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्यार में बदकिस्मत… दुबई की हसीना ने किया आकांक्षा चमोला को Lip Kiss, राम कपूर का रिएक्शन वायरल

---विज्ञापन---

Akanksha Chamola Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हर नए एपिसोड के साथ ड्रामा और भी बढ़ता जा रहा है. शो में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़े खुलासे कर रही हैं. अब उन्होंने प्यार और रिश्तों को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. इसी बीच शो का एक और वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दुबई की कंटेस्टेंट पामेला सेरेना अचानक आकांक्षा को होठों पर किस करती नजर आती हैं. इस दौरान राम कपूर भी वहीं मौजूद होते हैं और उनका रिएक्शन देखने लायक होता है.

क्या दिखा लेटेस्ट एपिसोड में?

लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा, पामेला और लैला (वरुण यादव) आपस में बातचीत कर रहे होते हैं. इसी दौरान आकांक्षा अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र करते हुए कहती हैं कि उनकी एक फीमेल फ्रेंड ने उनसे कहा था कि वह प्यार के मामले में हमेशा बदकिस्मत रहेंगी. इस पर आकांक्षा ने जवाब दिया था कि वह इस बात को स्वीकार करती हैं.

---Advertisement---

वरुण से आकांक्षा की बातचीत

बातचीत आगे बढ़ती है तो लैला उनसे पूछता है कि क्या सच में उनकी किस्मत प्यार में अच्छी नहीं रही. इस पर आकांक्षा मुस्कुराते हुए कहती हैं, 'मैं प्यार में बहुत ज्यादा बदकिस्मत हूं.' उनकी यह बात सुनकर लैला उनका हाथ पकड़कर कहता है कि वह भी खुद को ऐसा ही महसूस करता है.

पामेला ने आकांक्षा को किया KISS

इसी एपिसोड की एक और क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में पामेला सेरेना अचानक आकांक्षा के पास आती हैं और उनके होठों पर किस करके वहां से चली जाती हैं. यह सब देखकर पास खड़े राम कपूर भी कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं. उनका एक्सप्रेशन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

---Advertisement---

ट्रोलर्स के निशाने पर आकांक्षा

हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आकांक्षा को काफी ट्रोल किया जा रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि शो में बने रहने के लिए जरूरत से ज्यादा ड्रामा किया जा रहा है. कुछ लोगों ने उनके 'प्यार में बदकिस्मत' वाले बयान पर भी सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, 'प्यार में अनलकी तुम नहीं, गौरव खन्ना हैं.' वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'अपने पति के प्यार की कोई कद्र नहीं की.' कुछ लोगों ने पामेला और आकांक्षा की नजदीकियों पर भी नाराजगी जताते हुए इसे सिर्फ लाइमलाइट पाने की कोशिश बताया.

फैंस को अगले एपिसोड का इंतजार

बता दें, कि शो में एंट्री लेते ही आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों का रिश्ता तलाक की ओर बढ़ चुका है. अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि गौरव शो में एंट्री कर चुके हैं, जिसका प्रोमो वीडियो मेकर्स ने रिलीज किया है, अब शो में देखना दिलचस्प होगा कि आकांक्षा के सामने आते ही दोनों का आमना-सामना कैसा होगा.

---Advertisement---
First published on: Jul 09, 2026 11:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola