Sunday, 7 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

“उसने मेरी थाई पर अपना हाथ…”, डायरेक्टर की गंदी हरकत पर भड़कीं एक्ट्रेस, छोड़ दिया बॉलीवुड

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री में अबतक कई एक्ट्रेसेस कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने देने वाला खुलासा कर चुकी हैं. टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक ऑडिशन के दौरान डायरेक्टर ने उनसे छेड़छाड़ करनी चाही थी. एक्ट्रेस ने अपना ये बुरा एक्सपीरियंस एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया.

एक्ट्रेस ने बयां किया कास्टिंग काउच का दर्द

कुमकुम भाग्य, अदालत, कुंडली भाग्य, लाडो जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस शिखा सिंह भी कास्टिंग काउच का शिकार बन चुकी हैं. ये उनके लाइफ का सबसे बुरा एक्सपीरियंस था.

---Advertisement---

ऑडिशन के दौरान डायरेक्टर ने करनी चाही गंदी हरकत

टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में शिखा ने बताया- मैं पहली और आखिरी बार एक मूवी ऑडिशन के लिए गई थी. वो प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बैठा हुआ था. धीरे-धीरे वो मेरी तरफ आया.

डायरेक्टर ने थाई पर अपना हाथ रखा

आगे एक्ट्रेस ने बताया कि, ''उसने मेरी थाई पर अपना हाथ रखा. मैं तुरंत वहां से उठी. उसने मुझे कहा- तुम तो हीरोइन मटीरियल हो. मूवी में ऐसा होगा, वैसा रोल होगा.''

---Advertisement---

भड़कीं एक्ट्रेस

ऐसे में शिखा शॉक रह गईं और उन्होंने तुरंत उस शख्स का हाथ झटका. उसने पूछा कि क्या हो गया. एक्ट्रेस ने कहा- मैं खड़ी रहती हूं आप बात करो.

सुनाई आपबीती

डायरेक्टर ने कहा- अरे नहीं. ये सब कुछ तो होता रहता है. ऐसे में शिखा ने कहा- नहीं, अगर ये सब होगा तो मुझसे नहीं होगा, मैं तुरंत वहां से उठी. आगे एक्ट्रेस ने कहा, ''जिस शख्स ने मुझे वहां भेजा था मैंने उसे सब कुछ बताया. उसे कहा कि वो मुझे तो क्या, आगे से किसी लड़की को वहां पर ना भेजें.''

---Advertisement---
First published on: Jun 07, 2026 04:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola