---विज्ञापन---
धोनी के करीबी संग फिर नजर आईं कृति सैनन, फैंस शादी को लेकर करने लगे सवाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों की क्लोज बॉन्डिंग देखकर फैंस अब उनकी शादी को लेकर सवाल पूछने लगे हैं.
बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. लंबे समय से कृति का नाम लंदन के मशहूर बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) के साथ जोड़ा जा रहा है. अब एक्ट्रेस ने खुद कबीर के साथ बेहद रोमांटिक और क्लोज तस्वीरें शेयर करके फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है. इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि कृति ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है.
रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग शेयर की तस्वीरें
कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी वेकेशन की कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं. इनमें से एक फोटो में कृति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के कंधे पर हाथ रखकर बेहद करीब पोज देती नजर आ रही हैं. दोनों की इस तस्वीर ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है और फैंस इसे कपल गोल बता रहे हैं.
पूल में चिल करती आईं नजर
शेयर की गई तस्वीरों की सीरीज में कृति का ग्लैमरस अवतार भी देखने को मिला है. एक फोटो में कृति बिकिनी टॉप पहनकर पूल में रिलैक्स करती दिख रही हैं. उनके चेहरे की मिलियन-डॉलर स्माइल और मस्तीभरा अंदाज यह साफ बयां कर रहा है कि वे अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद ले रही हैं. साथ ही कुछ फोटोज में वे अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ भी दिख रही हैं.
कमेंट्स में फैंस ने पूछे शादी के सवाल
कृति और कबीर की इन क्यूट तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस पूछ रहे हैं कि वे दोनों शादी कब कर रहे हैं. हालांकि कई मौकों पर साथ स्पॉट होने और रोमांटिक फोटोज शेयर करने के बावजूद कृति सेनन ने अभी तक अपने इस रिश्ते पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है.
कौन हैं बिजनेसमैन कबीर बहिया?
कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया यूके (UK) बेस्ड एक बड़े करोड़पति बिजनेसमैन हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वे 'वर्ल्ड वाइड एविएशन एंड टूरिज्म' (Worldwide Aviation & Tourism) कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. वे बिजनेसमैन होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव और पॉपुलर हैं.
धोनी और हार्दिक संग खास रिश्ता
कबीर बहिया का भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गजों से भी गहरा नाता है. वे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के काफी करीब माने जाते हैं. कबीर को अक्सर एमएस धोनी और उनकी फैमिली के साथ छुट्टियां बिताते और पार्टी करते हुए देखा गया है, जिसकी वजह से वे अक्सर चर्चा में रहते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.