Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

किसिंग सीन में पूरी तरह बेकाबू हो गई थीं कंगना रनौत, हीरो के होठों से खून निकाल दिया

---विज्ञापन---

Kangana Ranaut: फिल्मी दुनिया से आपने कई ऐसे किस्से सुने होंगे जब एक्टर या एक्ट्रेस किसी सीन में बेकाबू हो गए. ऐसे ही फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' के सेट पर कंगना रनौत ने पूरी तरह अपना आपा खो दिया था. किसिंग सीन के दौरान वो पूरी तरह बेकाबू हो गई थीं. एक्टर के होंठ से खून निकल आया था.

हैरान कर देने वाला किस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों में उनकी बेहतरीन अदाकारी का हर कोई दीवाना है. लेकिन आज हम आपको उनकी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए हैरान कर देने वाले वाकये के बारे में बता रहे हैं.

---Advertisement---

शूटिंग के दौरान बेकाबू हुईं कंगना रनौत

दरअसल सालों पहले एक किसिंग सीन फिल्माते वक्त कंगना रनौत पूरी तरह बेकाबू हो गई थीं. ये पूरा मामला कंगना रनौत और एक्टर वीर दास की फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ से जुड़ा हुआ है. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत ने अपना आपा खो दिया था.

फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ का किस्सा

फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ में कंगना को वीर दास के साथ एक बहुत ही इंटेंस किसिंग सीन करना था. इस सीन की शूटिंग के दौरान कंगना अपने किरदार में इस कदर डूब गईं कि उन्होंने खुद पर से अपना कंट्रोल खो दिया था. इसे लेकर हाल ही में सीनियर जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने खुलासा किया कि कंगना रनौत एक किसिंग सीन के दौरान इतनी बहक गई थीं कि वो बार-बार कट बोलने के बाद भी नहीं रुकी और एक्टर वीर दास के होठों से खून निकाल दिया था.

---Advertisement---

किसिंग सीन में खो दिया आपा

पॉडकास्ट में सिम्मी चंडोक ने कंगना रनौत को लेकर कहा- ‘अरे अपनी कंगना को क्यों भूल रहे हैं आप पूछिए बेचारा वीर दास, आप उसको अपने पॉडकास्ट में लाइए शायद वो बिचारा रो पड़ेगा. सिम्मी आगे कंगना के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि जब वो बुलेट रानी की शूटिंग कर रही थी तब एक सीन करना था, जिसमें उसे वीर दास को डीपली किस करना था.

खूनो-खून कर दिया

वो भूल गई कि सीन खत्म हो गया है…कंटिन्यूड. बिचारे का लिप काट के खूनो-खून कर दिया था. चंडोक के इस दावे पर अब तक कंगना रनौत की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

---Advertisement---
First published on: Jun 28, 2026 07:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola