---विज्ञापन---
41 साल की हसीना, ऐश्वर्या राय की बहन बनकर किया था डेब्यू, ‘सिंघम’ से मिली देशभर में पहचान
Kajal Aggarwal Birthday: तस्वीर में नजर आ रही ये छोटी सी बच्ची अब 41 साल की हो गई है. साउथ लेकर बॉलीवुड तक इस एक्ट्रेस ने खूब नाम कमाया है. बड़े-बड़े स्टार्स संग काम किया. अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' से पूरे देशभर में पॉपुलैरिटी मिली. आइए इस एक्ट्रेस के बारे ने जानते हैं.
41 साल की हुईं काजल अग्रवाल
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, आज काजल करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करती हैं. उन्होंने अपने अपने करियर की शुरुआत 2004 में रिलीज हुई फिल्म क्यूं! हो गया ना…से की थी, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय की बहन का किरदार निभाया था.
साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में बनाई जगह
इसके बाद एक्ट्रेस ने तेलुगु सिनेमा का रुख किया और 2007 में ‘चंदामामा' जैसी शानदार फिल्म से नाम कमाया. हालांकि असली सफलता उन्हें 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म मगधीरा से मिली. इस फिल्म ने उन्हें साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में ला दिया.
'सिंघम' से मिली पॉपुलैरिटी
इसके बाद काजल अग्रवाल ने ‘डार्लिंग', ‘मिस्टर परफेक्ट', ‘बिजनेसमैन', ‘थुप्पाक्की' और ‘मर्सल' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया. बॉलीवुड में काजल को साल 2011 में आई अजय देवगन की फिल्म सिंघम से पॉपुलैरिटी मिली.
2020 में रचाई शादी
प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही काजल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रही हैं. उन्होंने 2020 में बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी और अब एक बेटे की मां हैं.
सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग
41 साल की हो चलीं आज भी बेहद हसीन और यंग दिखती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. फैंस उनकी वीडियोज पर जमकर प्यार बरसाते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.