---विज्ञापन---
90s का सबसे गुड लुकिंग हीरो, जिसने हिला दिया था शाहरुख-सलमान-आमिर का करियर, आज गुमनाम
तस्वीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के बगल खड़ा ये छोटा बच्चा आगे चलकर एक बहुत ही टैलेंटेड और हैंडसम एक्टर के तौर पर जाना गया. कभी ये एक्टर शाहरुख-आमिर और सलमान जैसे दिग्गज हीरो को कड़ी टक्कर देता था. लड़कियां इनकी दीवानी थीं. चलिए इस हैंडसम एक्टर के बारे में जानते हैं.
मोहब्बतें फेम एक्टर
जी हम बात कर रहे हैं ‘मोहब्बतें’ फिल्म में शामिल एक्टर जुगल हंसराज की, जिनकी एक्टिंग और नीली आंखों ने लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया था. वैसे तो जुगल हंसराज ज्यादा फिल्मों में नजर तो नहीं आए, लेकिन अपने लुक्स की वजह से वो अक्सर दर्शकों के दिल पर छाए रहे.
रेखा संग जुगल हंसराज
ऊपर तस्वीर जुगल हंसराज के बचपन की है, जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में जुगल काफी क्यूट और हैंडसम लग रहे हैं. इस तस्वीर में रेखा ने बहुत प्यार से जुगल हंसराज को गले लगाया हुआ है और वे बहुत खुश हैं.
कई फिल्मों में किया काम
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हुई है. फैंस जुगल और रेखा की ये तस्वीर देखकर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं. 53 साल के हो चले जुगल हंसराज ने मासूम, मोहब्बतें, आ गले लग जा और पापा कहते हैं जैसी शानदार फिल्मों में किया है.
शाहरुख, सलमान और आमिर को दी टक्कर
जुगल हंसराज बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे. उन्होंने काफी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी किया है. 90 के दशक में जुगल हंसराज की क्यूटनेस पर शाहरुख, सलमान और आमिर से भी ज्यादा लड़कियां फिदा थीं.
अब कहां हैं जुगल हंसराज?
लाखों दिलों पर राज करने वाले जुगल फिल्मों से पूरी तरह गायब हैं. अब अपनी फैमिली के साथ जुगल अमेरिका में ही रहते हैं. जुगल के साथ उनकी पत्नी जैस्मिन और बेटे हैं.