---विज्ञापन---
पुष्पा और दृश्यम से भी बवाली निकली ये सस्पेंस-थ्रिलर, कहानी देख रह जाएंगे हक्के-बक्के
Thriller: इस सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज की धमाकेदार कहानी देखने के बाद आप अजय देवगन की दृश्यम और अल्लू अर्जुन की पुष्पा भूल जाएगा. सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज की कहानी आपके दिमाग के परखच्चे उड़ा देगी.
Thriller: आज हम आपके लिए ओटीटी की एक जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं, जिसकी कहानी आपके दिमाग को हिलाकर रख देगी. अगर आप सस्पेंस थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो ये सीरीज आपके लिए बेस्ट है. शुरू से लेकर अंत तक इसकी कहानी दर्शकों को बंधे रखती है. वहीं इसका क्लाइमैक्स ऐसा है कि आप हैरान रह जाएंगे.
शानदार मर्डर मिस्ट्री
इस सीरीज में एक फोटोग्राफर की कहानी दिखाई गई है. मर्डर मिस्ट्री पर आधारित इस सीरीज में अंबिका (आशा नेगी) एक हनीमून फोटोग्राफर है, जो एक अमीर जोड़े (अधीर और जोया) के साथ उनके हनीमून पर जाती है.
कहानी
कहानी में जबरदस्त बड़ा मोड़ तब आता है जब दूल्हे की लाश मिलती है और अंबिका इस मामले में मुख्य संदिग्ध बन जाती है. इसके बाद वो खुद को बेकसूर साबित करने और असली कातिल का पता लगाने की कोशिश करती है.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं साल 2024 में रिलीज हुई ‘हनीमून फोटोग्राफर’ की, जो एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर इस सीरीज की कहानी के अंत में चौंका देने वाला खुलासा होता है.
सस्पेंस से भरपूर
शुरुआत में ये सीरीज बड़ी साधारण सी दिखती है, लेकिन जैसे जैसे फिल्म आगे बढ़ती हैं इसका सस्पेंस और भी बढ़ता जाता है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर आराम से देख सकते हैं.
कास्ट
इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को अर्जुन श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है. ये पूरी सीरीज 6 एपिसोड की है. इसमें आशा नेगी, राजीव सिद्धार्थ, अपेक्षा पोरवाल, साहिल सलाथिया, जेसन थाम और संवेदना सुवालका लीड रोल में हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.