---विज्ञापन---
हफ्तेभर से Jio Hotstar पर बवाल काट रही ये रोमांटिक-थ्रिलर, Avatar 3 को भी छोड़ा पीछे
Romantic Thriller: हाल ही में रिलीज हुई इस रोमांटिक-थ्रिलर सीरीज ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. हफ्तेभर से ये सीरीज टॉप थ्री में ट्रेंड कर रही है. इसकी रोमांटिक-थ्रिलिंग कहानी हर किसी का दिल जीत रही है. फिल्म ने यहां 'अवतार फायर एंड ऐश' को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
कौनसी सीरीज?
इस सीरीज का हाल ही में दूसरा सीजन रिलीज हुआ है. पहले सीजन से ही इस सीरीज की कहानी दर्शकों दिल दिलों पर छाई हुई है. हम बात कर रहे हैं 19 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार के सीजन 2 (Thukra Ke Mera Pyaar) की.
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंडिंग
ये सीरीज ये इस वक्त जियो हॉटस्टार पर टॉप 3 में छाई हुई है. ये सीरीज प्यार, बदला और सत्ता की कहानी को बखूबी दिखाती है. रिलीज के पहले दिन से ही इस सीरीज को पूरे देशभर में पसंद किया जा रहा है.
अवतार 3 को छोड़ा पीछा
JioHotstar पर इस सीरीज ने साइंस फिक्शन फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को भी पीछे छोड़ दिया है. अवतार फायर एंड ऐश तीसरे नंबर पर कॉम्पीट कर रही है. वहीं ठुकरा के मेरा प्यार दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
सीरीज की कहानी
इसकी कहानी कुलदीप नाम के एक मध्यम वर्गीय परिवार के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है. उसे एक प्रभावशाली चौहान परिवार की लड़की, शानविका से प्यार हो जाता है. जब कुलदीप शानविका को शादी के लिए प्रपोज करता है, तो वो शुरू में मान जाती है और सब कुछ ठीक चल रहा होता है.
प्यार और बदले की कहानी
लेकिन बाद में परिवार के साथ हो लेती है और कहती है कि कुलदीप ही उसके पीछे पड़ा है. ये बात कुलदीप को अंदर से चुभ जाती है और अब उसका प्यार एक बदले को आग में ढल जाता है. इसकी पूरी कहानी आपको JioHotstar पर मिल जाएगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.