---विज्ञापन---
25 दिनों से Jio Hotstar पर राज कर रही ये थ्रिलर सीरीज, 6 एपिसोड में मिलेगा धांसू सस्पेंस
ओटीटी पर हर हफ्ते कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं. हालांकि, कुछ वेब सीरीज ऐसी भी होती हैं, जो रिलीज के कई हफ्तों बाद भी लगातार ट्रेंड करती रहती हैं. आज हम ऐसी ही एक वेब सीरीज के बारे में बात करेंगे, जो पिछले 25 दिनों से जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. दमदार कहानी और सस्पेंस-थ्रिलर की वजह से यह सीरीज दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है.
'प्रीतम एंड पेड्रो'
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'प्रीतम एंड पेड्रो' की. यह सीरीज 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. इसमें अरशद वारसी और वीर हिरानी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. वहीं, विक्रांत मैसी भी इस सीरीज में अहम भूमिका निभाते दिखाई दिए हैं.
'प्रीतम एंड पेड्रो' की कहानी
अगर कहानी की बात करें, तो यह प्रीतम पार्कर और पेड्रो गोंसाल्वेस के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज में दोनों की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी घटनाओं को दिखाया गया है. साथ ही, दोनों कई आपराधिक मामलों की जांच करते नजर आते हैं.
हर एपिसोड में मिलेगा सस्पेंस
इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं और हर एपिसोड में दमदार सस्पेंस देखने को मिलता है. पुलिस के साथ एक मामले के दौरान प्रीतम की मुलाकात पेड्रो से होती है. पेड्रो अपनी साइबर सेल की नासमझी और मामलों के दबाव के कारण प्रीतम की मदद लेना शुरू करता है. यही वजह है कि सीरीज का सस्पेंस आखिरी एपिसोड तक बरकरार रहता है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है.
सीरीज में नजर आए ये कलाकार
सीरीज में प्रीतम की भूमिका वीर हिरानी ने निभाई है, जबकि अरशद वारसी पेड्रो के किरदार में नजर आए हैं. इनके अलावा राजेश शर्मा, मोना सिंह, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोहित चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं.
सीरीज को मिली शानदार रेटिंग
बता दें कि यह सीरीज पिछले 25 दिनों से जियोहॉटस्टार पर लगातार ट्रेंड कर रही है. IMDb पर इसे 7.8 की शानदार रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.