---विज्ञापन---
15 एपिसोड्स, 7.8 IMDb रेटिंग, Jio Hotstar की इस धांसू कोर्टरूम ड्रामा सीरीज में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस
इन दिनों ओटीटी पर अलग-अलग तरह के कंटेंट की भरमार है। दर्शक हर दिन नई फिल्म और नई वेब सीरीज की तलाश में रहते हैं, जो उन्हें भरपूर मनोरंजन दे। खासकर सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
सस्पेंस से भरी है ये सीरीज
दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वेब सीरीज वह साल 2018 में रिलीज हुई थी. जो कि सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. इस सीरीज में 15 एपिसोड्स हैं.
'अनटचेबल्स' में नजर आए ये कलाकार
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वह है 'अनटचेबल्स'. इस सीरीज में श्रिजिता डे लीड रोल में नजर आई हैं. उनके अलावा विक्रम भट्ट, फाजिल खान, सोहराब खंडेलवाल, अमल शेरावत और जयेश राज भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं.
क्या है 'अनटचेबल्स' की कहानी
अगर कहानी की बात करें, तो यह मेडिकल इंटर्न नताशा के इर्द-गिर्द घूमती है. परिवार का खर्च चलाने के लिए वह एस्कॉर्ट के तौर पर भी काम करती है. एक दिन वह एक क्लाइंट से मिलने जाती है, लेकिन जब उसकी आंख खुलती है तो क्लाइंट की हत्या हो चुकी होती है.
'अनटचेबल्स' में मिलेंगे जबरदस्त ट्विस्ट
इस घटना के बाद नताशा की पूरी जिंदगी बदल जाती है, क्योंकि हत्या का आरोप उसी पर लग जाता है. इसके बाद एक वकील उसका केस लड़ता है और उसे झूठे हत्या के आरोप से बरी कराने की कोशिश करता है.
'अनटचेबल्स' को मिली शानदार रेटिंग
बता दें कि 'अनटचेबल्स' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इस वेब सीरीज को IMDb पर 7.8/10 की रेटिंग मिली है और इसकी दमदार कहानी की काफी सराहना की गई है. इस सीरीज का निर्देशन कृष्णा भट्ट ने किया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.