---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर मौजूद है 6 एपिसोड की तगड़ी स्पाई थ्रिलर, 139 साल पुराने जासूस की ये कहानी ओटीटी पर मचा रही तहलका
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर तरह का कंटेंट उपलब्ध है. एक्शन, रोमांस, क्राइम और थ्रिलर से लेकर स्पाई-थ्रिलर तक, दर्शकों के पास एंटरटेनमेंट के कई विकल्प हैं. अगर आपको जासूसी कहानियां पसंद हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी शानदार स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो करीब 139 साल पुराने काल्पनिक जासूस शरलॉक होम्स से इंस्पायर है.
जियो हॉटस्टार पर देखें तगड़ी जासूस थ्रिलर
दरअसल, शरलॉक होम्स दुनिया के सबसे लोकप्रिय जासूसों में से एक हैं. उनके किरदार पर कई हॉलीवुड फिल्में और सीरीज बन चुकी हैं. भारत में भी इससे इंस्पाय एक वेब सीरीज बनाई गई है, जिसे JioHotstar पर देखा जा सकता है.
'शेखर होम' में नजर आए ये कलाकार
हम बात कर रहे हैं 'शेखर होम' की, जो 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी और रोहन सिप्पी ने किया है. सीरीज में के. के. मेनन, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी, कीर्ति कुल्हारी, शहनाज पटेल और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
क्या है शेखर होम की कहानी
अगर कहानी की बात करें, तो यह सीरीज 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसकी कहानी बंगाल के काल्पनिक कस्बे लोनपुर में सेट की गई है, जहां जासूस शेखर होम अपने साथी और रिटायर्ड आर्मी डॉक्टर जयव्रत सैनी के साथ रहता है. दोनों मिलकर हत्या, ब्लैकमेल, गांव के घोटालों और बैंक डकैती जैसे कई रहस्यमयी मामलों को सुलझाते हैं. सीरीज का हर एपिसोड दर्शकों को आखिर तक बांधे रखता है.
शरलॉक होम्स की याद दिलाती है सीरीज
'शेखर होम' की कहानी देखते समय शरलॉक होम्स और व्योमकेश बक्शी की याद आना स्वाभाविक है. यह सीरीज शरलॉक होम्स की कहानियों से प्रेरित है, लेकिन इसे भारतीय अंदाज में पेश किया गया है. बंगाली परिवेश, भाषा और स्थानीय संस्कृति इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से हैं. इसका निर्माण BBC Studios Productions India ने किया है.
वेब सीरीज को मिली शानदार रेटिंग
इस वेब सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं और हर एपिसोड की लंबाई करीब 39 से 47 मिनट है। इसे IMDb पर 7.9/10 की रेटिंग मिली है. अगर आपको मिस्ट्री और स्पाई-थ्रिलर पसंद हैं, तो 'शेखर होम' आपके लिए एक मस्ट-वॉच वेब सीरीज साबित हो सकती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.