---विज्ञापन---
Netflix पर मौजूद सबसे तगड़ी मिस्ट्री थ्रिलर, आखिर तक बना रहता है सस्पेंस
Mystery Thriller: नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म में आने ट्विस्ट और चौंकाने वाले खुलासे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इसका संस्पेंस आखिर तक आपको सोचने पर मजबूर कर देगी.
Mystery Thriller: अगर आप रोमांच और सस्पेंस से भरी कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए Netflix पर मौजूद एक ऐसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर अपने रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म का के शानदार ट्विस्ट, दमदार किरदार और जबरदस्त ड्रामा आपको शुरू से आखिर तक बांधे रखते हैं. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
धांसू मिस्ट्री थ्रिलर
नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म की कहानी देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. समय-समय पर इस फिल्म में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जिन्हें देखकर आपका माथा चकरा जाएगा. सिनेमाघरों ये फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी. वहीं अब आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
कौनसी फिल्म?
ये मूवी साल 1969 की क्लासिक फिल्म का बेहतरीन रीमेक है. हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘इत्तेफाक’ की, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसकी सस्पेंस भरी कहानी, जो अंत तक दर्शकों को स्क्रीन छोड़ने नहीं देती है.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी विक्रम सेठी (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की है, जो एक सफल नॉवेलिस्ट है और उसपर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है. भागते हुए, विक्रम माया (सोनाक्षी सिन्हा) के घर पर पहुंचता है, लेकिन उसे पता चलता है कि माया के पति की भी मौत हो चुकी है.
आखिर कौन हैं कातिल?
दोनों खुद को बेगुनाह बताते हैं, लेकिन उनकी अलग-अलग कहानियां मामले को उलझा देती हैं. फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है, जो दोनों से इस मामले में पूछताछ करता है.
IMDb रेटिंग और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कई तरह से जांच करती है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है ये केस और भी पेचीदा हो जाता है. 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘इत्तेफाक’ ने ओवरऑल 56 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इसे IMDb पर 7.2 की शानदार रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.