---विज्ञापन---
Movie With Most Songs: 8-10 नहीं इस बॉलीवुड फिल्म में हैं 72 के 72 हिट गाने, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड
Movie With Most Songs: संगीत और गाने बॉलीवुड फिल्मों की सबसे बड़ी पहचान हैं. इनके बिना हिंदी फिल्में अधूरी मानी जाती हैं. हर एक बॉलीवुड फिल्म में 4-5 गाने तो जरूर होते हैं. लेकिन क्या आपको उस बॉलीवुड फिल्म के बारे में पता है, जिसमें कुल 72 के 72 हिट गाने थे?
Movie With Most Songs: गानों के बिना हिंदी फिल्में अधूरी मानी जाती हैं. आज शायद कोई बॉलीवुड फिल्म हो, जिसमें 4-5 गाने ना हो. बल्कि हिंदी फिल्मों की तो शान ही उसके गाने हैं. लेकिन क्या आपको बॉलीवुड की उस फिल्म के बारे में पता है, जिसने गानों के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए. इस फिल्म के नाम सबसे अधिक यानी 72 गाने होने का रिकॉर्ड कायम है, जिसे आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं 1932 में आई फिल्म 'इंद्रसभा' (Indrasabha) की, जिसमें कुल 72 गाने शामिल थे. आजतक किसी भी फिल्म में इतने गाने बने और 94 साल बाद भी ‘इंद्रसभा’ का ये रिकॉर्ड कायम है.
सबसे ज्यादा गाने
ये वो दौर था जब साइलेंट फिल्में बना करती थीं. इसी दौरान आई ‘इंद्रसभा’ एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें सबसे ज्यादा गाने थे. ये फिल्म करीब 3 घंटे 31 मिनट लंबी फिल्म थी.
फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी एक मशहूर उर्दू नाटक पर आधारित थी, जिसमें एक दयालु राजा होता है, पर आधारित थी, जो हर किसी की मदद करता है. बाद में एक अप्सरा राजा की परीक्षा लेने आती है और उसे राजा से प्यार हो जाता है.
लीड रोल में थे ये स्टार
'इंद्र सभा' को जेएफ मदन की कंपनी मदन थिएटर ने बनाया था. फिल्म में जहानारा कज्जन और मास्टर निसार लीड रोल में नजर आए थे.
इंद्रसभा के 72 गाने
इंद्रसभा ने अपने 72 गानों से इतिहास रच डाला था, जिसमें 9 ठुमरियां, 4 होली के गाने, 15 गाने, 31 गजलें, 2 चौबोला, 5 छंद और 5 और गाने शामिल थे. उस दौर में इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था. आज भी जब फिल्मों के गानों की बात होती है, तो 1932 में आई फिल्म 'इंद्रसभा' का नाम जरूर सामने आता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.