Saturday, 15 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Independence Day 2026: परिवार के साथ बैठकर देखें ये 5 देशभक्ति फिल्में, OTT पर मचा रहीं तहलका

Independence Day 2026: आज 15 अगस्त को पूरा भारत देश आजादी का जश्न मना रहा है. इस जश्न के पीछे उस अदम्य साहस और बलिदान को याद करना बहुत जरूरी है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया. ऐसे में आज हम आपके लिए 5 सबसे बेहतरीन देशभक्ति फिल्में लेकर आए हैं.

Independence Day 2026: आज 15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. साल 1947 में मिली आजादी के लिए लाखों जवानों का साहस, बलिदान और देशप्रेम हमेशा याद किया जाएगा. ऐसे में आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 बेहतरीन देशभक्ति फिल्में लेकर आए हैं. स्वतंत्रता दिवस के घर बैठे आप इन फिल्मों को ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं. चलिए फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Shershaah (Prime Video)

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘शेरशाह’ है. ये फिल्म भारत के वीर जवान कैप्टेन विक्रम बत्रा के बलिदान और प्रेम को दिखाती है. मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टेन विक्रम बत्रा का लीड रोल निभाया है. ये फिल्म देखकर आपकी आंखों में एक बार आंसू जरूर आ जाएगी. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Chak De! India (Netflix)

शाहरुख स्टारर फिल्म ‘चक दे इंडिया’ एक शानदार स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है. इसमें शाहरुख ने कबीर सिंह का किरदार निभाया है, जो हॉकी के एक बदनाम पूर्व खिलाड़ी हैं. कबीर सिंह भारतीय महिला हॉकी टीम को कोचिंग देकर और उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप जिताकर अपनी खोई हुई इज्जत वापस पाते हैं. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म मौजूद है.

Dhurandhar (Netflix)

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ एक शानदार स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है. ये फिल्म एक भारतीय खुफिया एजेंट की कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर आतंकवादी नेटवर्क में घुसपैठ करता है. दिसंबर 2025 में आई फिल्म फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं. इसकी पूरी कहानी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

URI The Surgical Strike (Zee5)

ये फिल्म साल 2016 के उरी हमले के जवाब में की गई कार्रवाई की सच्ची कहानी पर आधारित है. फिल्म में विक्की कौशल के साथ ही यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना लीड रोल में हैं. देशभक्ति से ओतप्रोत ये फिल्म आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. आप इसे ZEE5 पर देख सकते हैं.

Border (Netflix)

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ आज भी उतनी ही पसंद की जाती है, जितनी सालों पहले. इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय देशभक्ति फिल्मों में से एक माना जाता है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखने के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है. जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी ये फिल्म ‘बॉर्डर’ साल 1971 की लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 15, 2026 10:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola