Saturday, 15 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

श्वेता तिवारी संग अपना नाम जुड़ने पर आगबबूला हुए विशाल आदित्य, ट्रोल करने वालों को दी ये नसीहत

Vishal Aditya Singh: टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने हाल ही में खुद का नाम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से जुड़ने को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

Vishal Aditya Singh: टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह के बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में देखा गया. हालांकि, अब वे शो से बाहर हो आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर विशाल का नाम अक्सर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से जुड़ता आया है. दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलती आई है. खबरें ऐसी भी आईं कि दोनों शादी कर सकते हैं. वहीं अब इन तमाम अफवाहों को खारिज करते हुए विशाल ने नाराजगी जाहिर की है.

ट्रोलर्स पर भड़के विशाल आदित्य

हाल ही में विशाल आदित्य सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें शेयर की. एक्टर ने श्वेता तिवारी के साथ नाम जोड़े जाने पर भी रिएक्शन देते हुए कहा, ‘सोशल मीडिया है. यहां कोई कुछ भी बोल सकता है. इसके चलते वो इंसान भी बोल रहा है, जिसकी कोई औकात नहीं है.’

---विज्ञापन---

इंटरव्यू के दौरान दी नसीहत

टेली चक्कर कोई दिए एक इंटरव्यू में विशाल आदित्य सिंह ने श्वेता के साथ अफेयर और शादी की अफवाहों पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अगर कोई सामने आकर इस सब के बारे में बोलेगा तो वे उसे फाड़ के रख देंगे. विशाल ने कहा, ‘अगर कोई बोले मैं गोरे गांव फर्स्ट डिपो के सामने खड़ा हूं. मैं बोलूंगा कि वहीं रह. मैं वहीं आता हूं और फिर मजा आएगा.’

श्वेता तिवारी-विशाल आदित्य का रिश्ता

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को विशाल अपनी बहुत अच्छी दोस्त मानते हैं. श्वेता तिवारी को लेकर विशाल ने कहा, ‘श्वेता तिवारी जी मेरी इतनी अच्छी दोस्त हैं कि मुझे उन्हें तिवारी जी बोलने में कोई दिक्कत नहीं है. हमारी दोस्ती इतनी मजबूत है कि मुझे उनसे मॉम बोलने में कोई झिझक नहीं है. अगर आपको लगता है कि उनको मॉम का दर्जा देने की जरूरत नहीं है. वो मेरी मां नहीं हैं.’ आगे विशाल ने कहा हाथी अपनी चाल चलता रहता है और कुत्ते भौंकते रहते हैं. लोग चाहे जो भी कहें, इससे उनका रिश्ता खराब नहीं होने वाला.

---विज्ञापन---

श्वेता तिवारी ने रचाई दो शादी

बता दें श्वेता तिवारी दो बच्चों की मां हैं. उनकी दो बार शादी हो चुकी हैं. दोनों की शादी से एक्ट्रेस ने तलाक ले लिया है और बच्चों के साथ अकेले रहती हैं. उनकी बेटी पलक तिवारी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं. श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी से हुई, जिनके साथ उनकी बेटी पलक है. दूसरी शादी श्वेता ने अभिनव कोहली से रचाई, जिनके साथ बेटा रेयांश है.

First published on: Aug 15, 2026 12:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola