---विज्ञापन---
5 सालों से OTT पर तहलका मचा रही है ये सीरीज, धांसू सियासी कहानी देख दे जाएगा मजा
Web Series: अगर आप पॉलिटिकल ड्रामा और थ्रिल से भरपूर वेब सीरीज पसंद करते हैं तो, ये खबर खासकर आपके लिए हैं. आज हम आपको ओटीटी की एक ऐसी पॉपुलर वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो पिछले 5 सालों से दर्शकों का दिल जीतने का काम करती आ रही है. अबतक इस सीरीज के 4 सीजन आ चुके हैं और अब मेकर्स ने इसके पांचवें सीजन का भी ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि ये कौन सी सीरीज है…
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज महारानी की, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं. इस सीरीज के नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में हुमा ने खुद महारानी सीजन 5 की आधिकारिक घोषणा कर दी है.
आ चुके हैं अबतक 4 सीजन
महारानी के अबतक 4 सीजन आ चुके हैं और चारों सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. इसकी शुरुआत साल 2021 में की गई थी. इसका दूसरा सीजन 2022 में आया था. इसके बाद तीसरा सीजन 2024 में और चौथा सीजन 2025 में आया.
सीरीज की कहानी
‘महारानी’ की कहानी बिहार की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां महिला मुख्यमंत्री रानी भारती को केंद्र में रखा गया है. इसमें हुमा कुरैशी के अलावा सोहम शाह, अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति और श्वेता बसु प्रसाद लीड रोल में हैं.
IMDb रेटिंग
'महारानी' (Maharani) की पूरी कहानी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर देख सकते हैं. IMDb पर इस सीरीज को 8/10 की धांसू रेटिंग मिली है.
सीजन 5 की तैयारी
ताजा अपडेट के अनुसार, हुमा कुरैशी ने आधिकारिक तौर पर 'महारानी सीजन 5' (Maharani Season 5) की घोषणा कर दी है और इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. ऐसे में नए सीजन में क्या कुछ खास होगा ये देखना बड़ा दिलचस्प होने वाला है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.