---विज्ञापन---
11 साल का दूल्हा, 26 की दुल्हन, Netflix या Prime Video पर नहीं, इस OTT पर देखें झकझोर देने वाली कहानी
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी दर्दनाक और भावुक कहानी मौजूद है, जो कि इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन देदीप्य जोशी ने किया है. फिल्म की कहानी राजस्थान की कुरीतियों के बारे में है. जो आपको हैरान कर देगी.
आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर अक्सर तरह-तरह की फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलती हैं. ओटीटी पर जैसे ही कोई फिल्म रिलीज होती है, वह ट्रेंड करने लगती है. हालांकि, आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अपनी बेहतरीन कहानी की वजह से लोगों को पसंद आ रही है. हालांकि, इस फिल्म की कहानी किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म या यूट्यूब पर देखने को नहीं मिलेगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं इस फिल्म पर और जानते हैं कि इसे कहां देखा जा सकता है.
दर्द भरी है ये कहानी
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, उसकी कहानी काफी भावुक कर देने वाली और दर्द से भरी है. इस फिल्म का हर एक सीन आपको झकझोर कर रख देगा. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘सांकल’ की.
सांकल में नजर आए ये कलाकार
‘सांकल’ एक राजस्थानी फिल्म है, जिसका निर्देशन देदीप्य जोशी ने किया है. फिल्म में तनिमा भट्टाचार्ज, चेतन शर्मा, हरीश कुमार, जगत सिंह, समर्थ शांडिल्य और मिलिंद गुणाजी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए हैं. यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की लोगों ने जमकर तारीफ की थी.
क्या है सांकल की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह 26 साल की लड़की अबीरा की कहानी है, जो एक सीधी-सादी लड़की है. अजीबोगरीब और पुरानी कुरीतियों का शिकार होने के कारण अबीरा की शादी एक 11 साल के बच्चे से करवा दी जाती है. पूरी फिल्म में दो लोगों के बेमेल रिश्ते को दिखाया गया है. फिल्म में देखने को मिलता है कि किस तरह अबीरा अपनी शादीशुदा जिंदगी में संघर्ष करती है और मानसिक रूप से हर वक्त तनाव में रहती है.
इमोशनल कर देगी फिल्म की कहानी
इतना ही नहीं, इस फिल्म में एक हैरान करने वाली घटना भी दिखाई गई है. फिल्म में देखने को मिलता है कि कैसे उसका पति सिर्फ 11 साल का बच्चा होता है और वहीं, उसका ससुर हर रोज उसका यौन शोषण करता है. इस फिल्म की दर्द भरी कहानी आपको भी भावुक कर देगी.
फिल्म को मिली शानदार रेटिंग
बता दें कि इस फिल्म को 7.6 की रेटिंग मिली है. 1 घंटे 39 मिनट लंबी इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो या जियो हॉटस्टार पर नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म Stage पर देख सकते हैं. यह हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है और तब से ट्रेंड कर रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.