Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मांग में सिंदूर, साथ में हार्दिक पंड्या और मां… कौन हैं महीका शर्मा? जिसकी वायरल फोटो ने बढ़ाई दूसरी शादी की चर्चा

---विज्ञापन---

Hardik Pandya Second Marriage Rumours: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह मॉडल महीका शर्मा और एक बुजुर्ग महिला के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान महीका शर्मा की मांग में लगे सिंदूर पर गया, जिसके बाद दोनों की गुपचुप शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.

क्या है वायरल फोटो?

वायरल तस्वीर में महीका मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए दिखाई दे रही हैं, जबकि उनके साथ हार्दिक पंड्या मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. दोनों के साथ मौजूद बुजुर्ग महिला उनके हाथ थामे नजर आ रही हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को किसी निजी शादी या पारिवारिक रस्म से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, अब तक हार्दिक पंड्या और महीका शर्मा की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

---Advertisement---

क्या कहना है फैंस का?

फैंस का मानना है कि लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हार्दिक और महीका ने शायद अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है. हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे केवल वायरल तस्वीरों के आधार पर लगाई जा रही अटकलें ही माना जा रहा है.

कैसे महीका को हार्दिक ने कराया था इंट्रोड्यूस?

बता दें कि पत्नी नताशा स्टैंकोविक से अलग होने के करीब दो साल बाद हार्दिक पंड्या ने पहली बार 10 अक्टूबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर महीका शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. बीच किनारे क्लिक की गई उस तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आए थे. हार्दिक ने तस्वीर में महीका का इंस्टाग्राम हैंडल भी टैग किया था, जिसके बाद फैंस ने उनके रिश्ते को ऑफिशियल मान लिया था.

---Advertisement---

आखिर कौन हैं महीका शर्मा?

हार्दिक पंड्या से करीब सात साल छोटी महीका भारतीय फैशन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. वह ELLE और Grazia जैसी प्रतिष्ठित फैशन मैगजीन के कवर पर नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में 'मॉडल ऑफ द ईयर' का सम्मान भी मिल चुका है. महीका ने Tanishq, Vivo और Uniqlo जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए काम किया है. वह अक्सर मशहूर फैशन डिजाइनर्स के आउटफिट्स में भी दिखाई देती हैं.

छिड़ी नई बहस

फिलहाल, वायरल तस्वीर ने हार्दिक और महीका के रिश्ते को लेकर नई बहस छेड़ दी है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या दोनों इस वायरल फोटो और शादी की खबरों पर कोई आधिकारिक रिएक्शन देते हैं या नहीं.

---Advertisement---
First published on: Jun 28, 2026 12:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola